Google Analytics —— Meta Pixel

CG Nikay Chunav : नगरीय निकाय के लिए वोटिंग जारी, रायपुर कलेक्टर ने पत्नी के साथ डाला वोट, मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की

CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदान जारी है। मतदान केन्द्रों में सुबह-सुबह मतदाताओं की भीड़ लगी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Nikay Chunav : मतदान के दौरान मतदाता को आया हार्ट अटैक, हो गई मौत

इसी क्रम में नगरीय निकाय चुनाव 2025 (CG Nikay Chunav 2025) के तहत लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. अजय सिंह ने आज सपरिवार रायपुर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए प्राथमिक शाला पुरैना मतदान केंद्र में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की।

वहीं लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए रायपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने सपत्नीक फॉरेस्ट रेंज ऑफिस पंडरी स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले के मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कतार में लगकर वोटिंग की

दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कतार में लगकर वोटिंग की। इस दौरान उनके साथ जिले के कई अधिकारी कर्मचारियों ने भी नियमों का पालन करते हुए मतदान किया। साथ ही उन्होंने मतदाताओं को मतदान के लिए अपील की। दुर्ग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जेआरडी स्कूल के मतदान केंद्र में की मतदान। उन्होंने निगम शहर क्षेत्र के नागरिको से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान करें।

बता दें कि नगरीय निकायों में 44,74,269 शहरी मतदाताओं में से 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिला और 512 अन्य मतदाता हैं। 2019 के निकाय चुनावों की तुलना में इस बार पांच लाख अधिक वोटर मतदाता सूची में जुड़े हैं। (CG Nikay Chunav 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!