Chhattisgarh Nikay Chunav : मतदान के दौरान मतदाता को आया हार्ट अटैक, हो गई मौत

Chhattisgarh Nikay Chunav : छत्तीसगढ़ के धमतरी के बाजारापारा बूथ पर वोट देने के लिए पहुंचे मतदाता कुंज बिहारी देव को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े :- ट्रक-ट्रैवलर और कार के बीच भिड़ंत, हादसे में 7 लोगों की हुई मौत, लखनऊ में सेना के जवान समेत 5 की गई जान
बता दे आज छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों में सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। साथ ही दुर्ग और सुकमा के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए पांच वार्डों में उप चुनाव भी हो रहा है। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है, मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी हैं।
यह भी पढ़े :- यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के बयान से मचा बवाल, महाराष्ट्र के CM फडणवीस ने कहा- फ्रीडम ऑफ स्पीच की होती है एक सीमा
इस बार के चुनाव में मतदाता ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) जरिये एक साथ महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान कर रहे हैं। महापौर के लिए 79, पार्षद के लिए 1,889 और अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी निकायों में मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। (Chhattisgarh Nikay Chunav)
निकाय चुनाव के लिए 5,992 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 1,531 संवेदनशील और 132 अतिसंवदेनशील मतदान केंद्र हैं। दो जिलों में उपचुनाव के लिए 22 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दस निकायों में 44,74,269 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिला और 512 अन्य मतदाता हैं। (Chhattisgarh Nikay Chunav)



