ट्रक-ट्रैवलर और कार के बीच भिड़ंत, हादसे में 7 लोगों की हुई मौत, लखनऊ में सेना के जवान समेत 5 की गई जान

Road Accident in Jabalpur: भारत में सड़क हादसों ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर का है, जहां नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर ट्रक ने ट्रैवलर को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद सामने से आ रही कार दोनों गाड़ियों से टकरा गई। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग ट्रैवलर में फंस गए, जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर बरगी गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक सीमेंट से भरा ट्रक रॉन्ग साइड से जबलपुर से कटनी की तरफ जा रहा था। इस बीच ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैवलर से टकरा गया।
यह भी पढ़ें:- यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के बयान से मचा बवाल, महाराष्ट्र के CM फडणवीस ने कहा- फ्रीडम ऑफ स्पीच की होती है एक सीमा
टक्कर के बाद ट्रैवलर के आगे का हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया। वहीं ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर के बाद सामने से आ रही कार भी दोनों गाड़ियों से भिड़ गई। हालांकि एयरबैग खुलने से सभी लोग सुरक्षित बच गए हैं। कार में सवार लोग हैदराबाद के रहने वाले हैं, जो प्रयागराज से वापस लौट रहे थे। घटनास्थल से अब तक पुलिस ने 7 शवों को बाहर निकाला है। मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। SDOP पारुल शर्मा और सिहोरा पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटावाया है। फिलहाल अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। इधर, UP के लखनऊ-बहराइच मार्ग पर करीम बेहड़ गांव के पास कार और डंपर में टक्कर हो गई, जिसमें तीन महिलाओं और सेना के जवान समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। (Road Accident in Jabalpur)
3 लोगों की मौके पर हुई मौत
पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा रहने वाले गुलाम हजरत (65) कार से पत्नी, बहू और एक साल की बच्ची समेत पांच लोगों के साथ दवाई लेने के लिए लखनऊ जा रहे थे। चालक महताब गाड़ी चला रहा था। इस बीच कार लखनऊ-बहराइच मार्ग पर करीम बेहड़ गांव के पास कैसरगंज की ओर से आ रही अनियंत्रित डंपर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों ने जिला अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार को जेसीबी से बाहर निकलवाया। हादसे के बाद जाम लग गया, जिसे पुलिस ने खुलावा दिया है। (Road Accident in Jabalpur)



