Google Analytics —— Meta Pixel

Waqf Amendment Bill LIVE Updates : वक्फ बोर्ड तो यह संसद भवन भी ले लेता; किरेन रिजिजू ने बताया क्यों विधेयक लाई मोदी सरकार

Waqf Amendment Bill Updates : वक्फ बिल लोकसभा में पेश हो गया. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया. लोकसभा में वक्फ बिल पर चर्चा करते हुए उन्होंने साफ किया कि वक्फ बिल में धार्मिक कार्यकलापों में हस्तक्षेप का प्रावधान नहीं है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर संशोधन नहीं लाते तो ये संसद भवन भी वक्फ प्रॉपर्टी होता. विपक्ष पर हमला करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि जो लोग आज इस वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे हैं, वो सदियों तक याद किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इतनी याचिकाएं अब तक किसी बिल पर नहीं आईं. चलिए जानते हैं किरेन रिजिजू ने संसद में क्या-क्या कहा?

यह भी पढ़े :- भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव, कई जिलों में बारिश की संभावना

वक्फ विधेयक सिर्फ संपत्ति प्रबंधन से जुड़ा

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने के बाद चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘वक्फ विधेयक किसी भी धार्मिक व्यवस्था, किसी भी धार्मिक संस्था या किसी भी धार्मिक प्रथा में किसी भी तरह से हस्तक्षेप नहीं कर रहा है। यह केवल संपत्ति प्रबंधन का मामला है। अगर कोई इस बुनियादी अंतर को समझने में विफल रहता है या जानबूझकर नहीं समझना चाहता है, तो मेरे पास इसका कोई समाधान नहीं है। (Waqf Amendment Bill Updates)

‘वक्फ संपत्ति निजी संपत्ति’

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ‘दुनिया का सबसे बड़ी वक्फ संपत्ति भारत में है। ऐसा कहा जाता है कि भारत में रेलवे और रक्षा क्षेत्र के बाद तीसरी सबसे ज्यादा जमीन वक्फ बोर्ड के पास है, लेकिन रेलवे और रक्षा क्षेत्र की संपत्ति देश की संपत्ति है। रेलवे की संपत्ति का पूरे देश के लोग इस्तेमाल करते हैं और रक्षा क्षेत्र की जमीन का इस्तेमाल देश की सुरक्षा में होता है, जबकि वक्फ बोर्ड की संपत्ति निजी संपत्ति है। वक्फ बोर्ड के पास लाखों एकड़ जमीन और लाखों करोड़ की संपत्ति है तो देश के गरीब मुसलमानों के लिए इसका इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा है?’

किरेन रिजिजू ने कहा, ‘अब वक्फ बोर्ड में शिया, सुन्नी, बोहरा, पिछड़े मुसलमान, महिलाएं और विशेषज्ञ गैर-मुस्लिम भी होंगे। मैं अपना खुद का उदाहरण देता हूं। मान लीजिए मैं मुसलमान नहीं हूं लेकिन मैं अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री हूं। फिर मैं सेंट्रल वक्फ काउंसिल का चेयरमैन बन जाता हूं। मेरे पद के बावजूद, काउंसिल में अधिकतम 4 गैर-मुस्लिम सदस्य हो सकते हैं और उनमें से 2 महिला सदस्य अनिवार्य हैं।’

1. वक्फ का अर्थ क्या है

वक्फ ऐसी संपत्ति को कहते हैं जिसे धार्मिक और दान से जुड़े मकसदों के लिए आरक्षित कर दिया जाता है. इस्लामिक कानूनों में इस संपत्ति का दान या धर्म-कर्म से जड़े कामों के अलावा और कुछ करना मना है. संपत्ति को वक्फ कहने से मुराद ये है कि वो अब किसी व्यक्ति विशेष की नहीं रही. अब वो अल्लाह के नाम है. एक दफा संपत्ति को वक्फ घोषित किए जाने के बाद दोबारा से उस पर मालिकाना हक नहीं हासिल किया जा सकता.

2. भारत में वक्फ का इतिहास

भारत में वक्फ का इतिहास दिल्ली सल्तनत के जमाने तक जाता है. तब के सुल्तान मुहम्मद गोरी ने दो गांवों को मुल्तान के जामा मस्जिद के नाम कर दिया था. साथ ही, इसकी देख-रेख का जिम्मा इस्लामी दुनिया के प्रतिष्ठित धार्मिक विद्वान शेख-उल-इस्लाम के हवाले किया था. दिल्ली सल्तनत और बाद के इस्लामिक राजवंश का भारत में विस्तार के साथ वक्फ की संपत्तियां भी बढ़ती चली गईं.

3. वक्फ के नाम कितनी संपत्ति

आज की तारीख में भारतीय रेलवे और भारतीय सेना के बाद देश में तीसरी सबसे बड़ी संपत्ति वक्फ बोर्ड ही के पास है. वक्फ बोर्ड आज की तारीख में देश भर की करीब 8 लाख 70 हजार संपत्तियों पर नियंत्रण करती है. ये संपत्तियां करीब 9 लाख 40 हजार एकड़ जमीन पर फैली हुई हैं. जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपये है. दुनियभर में सबसे अधिक वक्फ की संपत्ति भारत ही में है। (Waqf Amendment Bill Updates)

Back to top button
error: Content is protected !!