Waqf Law Violence : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर एक्शन में गृह मंत्रालय, आज भेजी जाएंगी BSF की 5 कंपनियां

Waqf Law Violence : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ जारी प्रदर्शन से कथित रूप से जुड़ी हिंसक झड़पों में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय एक्शन में आ गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिंसा प्रभावी क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए सीआरपीएफ और आरएएफ की कंपनियां आज भेजेगी।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री विष्णु देव ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
भेजी जाएंगी बीएसएफ की 5 कंंपनियां
गृह मंत्रालय ने प्रभावित क्षेत्र में बीएसएफ की 5 कंपनियां भेजने का फैसला किया है। इसमें 400 से अधिक जवान शामिल हैं। अब तक दो प्रभावित क्षेत्रों में 300 बीएसएफ जवान तैनात हैं। सोमवार से कुल 700 जवान तैनात किए जाएंगे।
BSF ने हवा में चलाईं 20-30 राउंड की गोलियां
बीएसएफ ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के वीडियो रिकॉर्ड किए हैं। इसमें दिखाया गया कि उन पर पेट्रोल बम फेंके गए हैं। जल्द ही फेस मैपिंग की जाएगी। बीएसएफ ने हवा में इंसास और पिस्तौल से लगभग 20-30 राउंड गोलियां चलाईं, ताकि कोई घायल न हो और उपद्रवियों को तितर-बितर किया जा सके।
हिंसा की रिपोर्ट गृह मंत्रालय भेजी गई
मुर्शिदाबाद हिंसा (Waqf Law Violence ) को लेकर आईजी करणी सिंह शेखावत और एडीजी रवि गांधी को रिपोर्ट भेजी गई है। मुर्शिदाबाद की स्थिति पर विश्लेषण के साथ रिपोर्ट डीजी दलजीत सिंह को भेजी गई और वही रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी गई है।
जवानों की अधिक तैनाती के बारे में आज सुबह आगे का विश्लेषण किया जाएगा। पुलिस की मदद के लिए शुरू में सैनिकों को सीमा क्षेत्र से हटाया गया है। स्थिति नियंत्रित है, लेकिन अप्रत्याशित है। बीएसएफ पुलिस के साथ स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रही है। हिंसा को रोकने के लिए गैर-घातक हथियार का प्रयोग पहली प्राथमिकता है।
कोर्ट अपनी आंखें मूंदे नहीं रह सकता
मुर्शिदाबाद हिंसा पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सौमेन सेन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि जब ऐसे हालात पैदा हो जाते हैं तो कोर्ट अपनी आंखें मूंदे नहीं रह सकता और आम लोगों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया. अदालत ने केंद्र और राज्य को 17 अप्रैल को अगली सुनवाई से पहले स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया. (Waqf Law Violence )



