Chhattisgarh Panchayat Chunav : छत्तीसगढ़ के रायपुर-बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नगरीय निकाय चुनाव 2024-25 के लिए तैयारियां शुरू हो गई है. राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में रायपुर के 70 वार्डों के लिए आरक्षण सूची जारी हो गई है. प्रक्रिया का उद्देश्य आगामी चुनावों में सभी वर्गों का समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है।
वहीं कलेक्ट्रेट कार्यालय सभा कक्ष में वार्डों के आरक्षण (Chhattisgarh Panchayat Chunav) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आरक्षण प्रक्रिया जारी है।
जिले के विभिन्न नगरीय निकायों, नगरपालिका बलौदाबाजार, भाटापारा, नगर पंचायत सिमगा, कसडोल, टुंडरा, लवन और पलारी के वार्डों का आरक्षण किया जाएगा, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य और महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण तय किया जाएगा।
रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 23 OBC, 9 SC और 3 वार्ड को ST आरक्षित किया गया है। मेयर के वार्ड से सामान्य वर्ग की महिला चुनाव लड़ेगी। (Chhattisgarh Panchayat Chunav)
23 OBC में से 8 महिलाओं के लिए, ऐसे ही 9 SC (अनुसूचित जाति) वार्ड में 3 महिलाओं के लिए आरक्षित है। वहीं 3 एसटी वार्ड में से एक वार्ड महिला के लिए रिजर्व किया गया है। बाकी 35 में से 11 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है।
वहीं 3 एसटी वार्ड में से एक वार्ड महिला के लिए रिजर्व किया गया है। बाकी 35 में से 11 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। आरक्षण प्रक्रिया में मेयर, नेता प्रतिपक्ष समेत कई पार्षदों का वार्ड आरक्षित हो गया है।
11 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित
45 मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड
12 कालीमात वार्ड
51लाल बहादुर शास्त्री
59 मोरेश्वर राव वार्ड
39 ठाकुर प्यारेलाल वार्ड
5 बंजारी माता वार्ड
67 भक्तमाता कर्मा वार्ड
58 शहीद पंकज विक्रम
21 शहीद भगतसिंह वार्ड
24 सरदार बल्लभ भाई पटेल 41 पंडित सुंदर लाल शर्मा
23 वार्ड OBC के लिए आरक्षित, इनमें 8 महिला के लिए
70 संत रविदास वार्ड
52 राजेन्द्र प्रसाद वार्ड
64 विपिन बिहारी सूर वार्ड
32 महर्षि वाल्मीकि वार्ड (महिला)
68 डॉ खूबचन्द बघेल वार्ड (महिला)
40 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड
16 वीर शिवाजी वार्ड
43 ब्राह्मण पारा वार्ड
37 शहीद चुनामनी
60 चंद्रशेखर वार्ड
15 कन्हैया लाल बाजारी वार्ड
17 ठक्कर बापा(महिला)
14 रमण मंदिर वार्ड
47 मदर टैरेसा वार्ड
54 कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड(महिला)
8 महात्मा गांधी वार्ड(महिला)
65 महामाया मंदिर वार्ड (महिला)
31 नेताजी सुभाष चन्द्रबोस वार्ड(महिला)
69 माधव राव स्प्रे वार्ड
25 संत रामदास वार्ड
27 इंदिरा गांधी वार्ड
18 बाल गंगाधर तिलक वार्ड
36 तात्यापारा वार्ड (महिला)
58 में से 23 वार्ड होंगे OBC आरक्षित
58 वार्ड में से 23 ओबीसी वार्ड में आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है।
आरक्षण के दौरान वार्डों की पर्चियां को बड़े डब्बे में रखकर निकालने को लेकर जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई है।
बड़े डिब्बे लाने को लेकर रायपुर नगर निगम में ओबीसी के आरक्षण की प्रक्रिया रोकी है। कलेक्टर ने इसके लिए बड़ा डिब्बा मंगवाया है।
9 वार्डों में 3 वार्ड SC महिलाओं के लिए आरक्षित
26 दानवीर भामाशाह वार्ड
46 सिविल लाइन वार्ड
23 शहीद मनमोहनसिंह बक्शी वार्ड
23 वार्डों में महिलाओं के लिए सीट आरक्षित
नए परिसीमन करने के बाद रायपुर नगर निगम के पूर्व चक्र को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शून्य घोषित कर दिया है। 70 वार्डों में से 23 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे।
इसमें से अनुसूचित जाति के 3, अनुसूचित जनजाति के 1, शेष पिछड़ा वर्ग के 9 और 35 अनारक्षित वार्डों में से 11 अनारक्षित-महिला के लिए आरक्षित किए जाएंगे।