Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

रायपुर . छत्तीसगढ़ के कई जिलों में उत्तरी और दक्षिणी हवा के संगम स्थल बना हुआ है। जिससे प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में प्रदेश सभी संभागों में विशेष नहीं हुए।अगले 24 घंटे में बस्तर संभाग में गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पारा 40 डिग्री के आसपास ही रहने की संभावना बनी हुई है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में तो अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी ही होगी। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे। शुक्रवार को राजधानी रायपुर का मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस के कारण इन दिनों कूलर, एसी की मांग काफी बढ़ गई है और संस्थानों में आकर्षक फाइनेंस स्कीम दी जा रही है।

इन क्षेत्रों में हुई हल्की वर्षा
कटेकल्याण में तीन सेमी, बस्तानार-लोहांडीगुड़ा-जगदलपुर में 2 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर और दक्षिण में हवा का संगम मध्य छत्तीसगढ़ में बन रहा है। इसके प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में तो अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!