Google Analytics —— Meta Pixel

दिल दहला देने वाली घटना: मां के प्यार में पागल आशिक ने 4 साल के बच्चे को जिंदा जलाया

राजधानी के उरला थाना क्षेत्र में गायब हुए बच्चे के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस मामले में बच्चे का शव पुलिस ने बरामद  किया है. उरला में दो भाईयों को उनका पड़ोसी बाइक में घुमाने के लिए ले गया था. लेकिन कुछ देर बाद बड़े भाई को उसके घर में छोड़ दिया. बच्चे के माता पिता जब शाम को घर आए तो पता चला कि उनका छोटा बेटा घर वापस नहीं आया है.जिसके बाद पुलिस में बच्चे के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

वहीं जो व्यक्ति बच्चे को ले गया था वो भी अपने घर पर नहीं था. लिहाजा पुलिस ने पहले उसकी तलाश शुरू की. आरोपी महाराष्ट्र के नागपुर में मिला. इसके बाद उससे बच्चे के बारे में पूछा गया. जो कहानी आरोपी ने पुलिस को बताई उसे सुनकर सभी के होश उड़ गए.

घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पंचराम ने बताया है कि वह बच्चे की मां से प्यार करता था। मां को हासिल करना चाहता था। इसी मकसद से बच्चे को रास्ते से हटाने के लिए उसने 4 साल के हर्ष को किडनैप किया। घर से दूर ले गया और जिंदा जलाकर भाग गया।

पुलिस के मुताबिक बच्चे को अपने साथ ले जाने के आधे से 1 घंटे के भीतर ही पंचराम ने जिंदा जला कर उसकी हत्या कर दी थी। बच्चे के पिता जयेंद्र के मकान मालिक अशोक बघेल ने बताया कि हर्ष को ले जाने के बाद पंचराम ने अपनी मां को किसी दूसरे फोन नंबर से फोन किया था। जब हमने उस नंबर पर बात की तो पता चला कि भिलाई में पंचराम ने अपनी बाइक 15 हजार में एक शख्स को बेच दी है। वह नंबर उसी ऑटो डीलर का था। इस बात की जानकारी हमने पुलिस को दी और फिर पुलिस ने पंचराम को पकड़ा, पंचराम महाराष्ट्र भागने की ताक में था।

Back to top button
error: Content is protected !!