Google Analytics —— Meta Pixel

पश्चिम बंगाल : विधानसभा में एंटी रेप (अपराजिता ) बिल पेश, दोषी को 10 दिन में फांसी का प्रस्ताव

Anti Rape Bill : पश्चिम बंगाल विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन आज ममता सरकार एंटी रेप बिल पेश किया। कानून मंत्री मोलॉय घटक ने विधेयक पेश किया। इसे अपराजिता महिला एवं बाल विधेयक, (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून एवं संशोधन) विधेयक 2024 नाम दिया है।

यह भी पढ़े :- आरोपी हो या दोषी, आप नहीं गिरा सकते किसी का घर, बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन बंगाल सरकार ने दुष्कर्म विरोधी संशोधन विधेयक (Anti Rape Bill) पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य पीड़ितों को न्याय और दुष्कर्म के दोषियों को त्वरित व सख्त सजा देना है।

यह भी पढ़े :- भीषण सड़क हादसा – ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी कार को मारी टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत

विधेयक में दुष्कर्म के दोषियों को 10 दिनों के अंदर मृत्युदंड (फांसी) की सजा सुनिश्चित करने का प्रस्ताव है। दुष्कर्म विरोधी इस विधेयक का नाम अपराजिता वीमेन एंड चाइल्ड (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून व संशोधन) बिल 2024 है। राज्य में मुख्य विपक्षी भाजपा के विधायक भी इस विधेयक का समर्थन करेंगे। मंगलवार को ही सदन से पारित होने के बाद विधेयक राज्यपाल के पास भेज जाएगा। (Anti Rape Bill)

Back to top button
error: Content is protected !!