West Bengal Election Results 2026 : बंगाल में TMC को झटका, रुझानों में BJP को पूर्ण बहुमत, पढ़ें पूरी खबर

West Bengal Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) को झटका लगता दिख रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। हालांकि अंतिम नतीजों के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
यह भी पढ़े :- असम में फिर बीजेपी सरकार की आहट, रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बढ़त
रुझानों के अनुसार 293 सीटों पर जारी गिनती में BJP करीब 177 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि TMC लगभग 107 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस और वाम दलों का प्रदर्शन बेहद कमजोर दिख रहा है। (West Bengal Election Results 2026)
मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के लिए सबसे अहम भवानीपुर सीट पर कांटे की टक्कर जारी है। शुरुआती दौर में भाजपा नेता Suvendu Adhikari को बढ़त मिली, लेकिन तीसरे दौर के बाद ममता बनर्जी ने वापसी करते हुए करीब 898 वोटों की बढ़त हासिल कर ली। इस सीट पर कुल 20 राउंड की गिनती होनी है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प बना हुआ है।
वहीं नंदीग्राम सीट से भी सुवेंदु अधिकारी करीब 3 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। राज्य की इन दोनों हाई-प्रोफाइल सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
राज्य में इस बार मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच रहा। प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने भाजपा के पक्ष में आक्रामक प्रचार किया, जबकि ममता बनर्जी ने भी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान संभाला।
कांग्रेस नेता Adhir Ranjan Chowdhury बहरामपुर सीट से मैदान में हैं, लेकिन रुझानों में कांग्रेस और वाम दलों का प्रदर्शन कमजोर दिखाई दे रहा है।
पश्चिम बंगाल में इस बार लगभग 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो एक रिकॉर्ड है। चुनाव आयोग ने पूरी प्रक्रिया के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की थी। Election Commission of India ने मतगणना के लिए 77 केंद्र बनाए और 165 अतिरिक्त पर्यवेक्षक तैनात किए हैं।
ऐसे देखें नतीजे:
मतदाता Election Commission of India की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर जाकर राज्य और सीटवार नतीजे देख सकते हैं, जहां उम्मीदवारों और वोटों की पूरी जानकारी उपलब्ध है। (West Bengal Election Results 2026)



