Google Analytics —— Meta Pixel

खुशी का सफर बना मातम: कार नदी में गिरने से 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ाई गांव के पास फोक नदी के पुल पर हुआ।

यह भी पढ़े :- West Bengal Election Results 2026 : बंगाल में TMC को झटका, रुझानों में BJP को पूर्ण बहुमत, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, रायपुर के बिरगांव इलाके के रहने वाले छह युवक पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद सभी युवक कार से वापस रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान गड़ाई गांव के पास पुल पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

कार में सवार कुल छह लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन के रूप में हुई है। वहीं जुनैद रज़ा और आरज़ू खान गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Back to top button
error: Content is protected !!