Nostradamus Prediction 2025 : साल 2024 खत्म होने में बस 21 दिनों का समय बाकी है। जिसका यह वर्ष मुश्किल में बीता वह 2025 से आस लगाए बैठा है। वहीं, जिन लोगों के लिए 2024 फायदेमंद रहा, वह अगले साल भी अच्छे नतीजों का सिलसिला जारी रखने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, दुनिया को सदियों पहले अलविदा कह चुके फ्रांसीसी ज्योतिषी नास्त्रेदमस ने 2025 को लेकर कई चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं।
नास्त्रेदमस पर शोध कर रहे जानकारों ने 2025 (Nostradamus Prediction 2025) में बड़ी घटनाओं की आशंका जताई है। इनमें प्लेग से लेकर धरती से एस्टेरॉयड के टकराना तक शामिल है।
तीसरे विश्व युद्ध का खतरा
नास्त्रेदमस ने 2025 में एक बड़े युद्ध की संभावना जताई है। कुछ विद्वानों का मानना है कि यह यूरोप में एक बड़े संघर्ष की ओर इशारा कर सकता है, जो विश्व के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। ऐतिहासिक संदर्भ में देखें तो यूरोप महाद्वीप हमेशा से राजनीतिक उथल-पुथल और युद्धों का गवाह रहा है। हालांकि वर्तमान में इसे रूस-यूक्रेन युद्ध और इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है। आशंका जताई जा रही है, इसमें विश्व के बड़े देशों के प्रत्यक्ष भाग लेने से तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है।
प्लेग
उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की है कि नया साल इंग्लैंड पर भारी पड़ेगा। देश ‘क्रूर युद्ध’ से घिरा होगा और ‘पुराने प्लेग’ का सामना करेगा, जो ‘दुश्मनों से भी ज्यादा बुरा’ होगा। खास बात है कि कोविड को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई थी।
धरती से टकराएगा एस्टेरॉयड
नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि 2025 में बड़ा एस्टेरॉयड धरती से टकरा सकता है या बेहद करीब आ सकता है। हालांकि, हर साल सैकड़ों एस्टेरॉयड धरती के करीब से गुजरते हैं। इसके अलावा NASA समेत विश्व की गई स्पेस एजेंसियां लगातार इनपर नजर बनाए हुए हैं।
नास्त्रेदमस ब्राजील को ‘धरती का उद्यान’ मानते थे। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि देश बाढ़ और ज्वालामुखी जैसी आपदाओं का सामना कर सकता है।
तकनीकी विकास
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में तकनीक के बढ़ते प्रभाव और इसके संभावित खतरों के बारे में भी संकेत दिए थे। उन्होंने यह अनुमान लगाया था कि एक दिन तकनीक इतनी शक्तिशाली हो जाएगी कि वह मानव जीवन के हर पहलू पर नियंत्रण कर लेगी। साल 2025 के लिए नास्त्रेदमस ने यह भी भविष्यवाणी की थी कि टेक्नोलॉजी मनुष्य के रोजमर्रा की जिंदगी यानी डेली लाइफ और बाकी क्षेत्रों को कंट्रोल करना शुरू कर सकती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के बढ़ते प्रयोग से यह समस्या और विकट हो सकती है।
राजनीतिक उथल-पुथल
16वीं सदी के फ्रांसीसी ज्योतिषी और भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस अपनी रहस्यमयी भविष्यवाणियों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। उनकी मृत्यु के सदियों बाद भी लोग उनकी भविष्यवाणियों में गहरी रुचि लेते हैं। इन सब बातों के अलावा नास्त्रेदमस ने 2025 में कई देशों में राजनीतिक उथल-पुथल की भविष्यवाणी भी की है। तख्ता पलट, राजनीतिक हत्याएं और सामूहिक नरसंहार की घटनाएं बढ़ने की आशंका है।
वैश्विक अर्थव्यवस्था का पतन
नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि 2025 में वैश्विक अर्थव्यवस्था टूट जाएगी। इस वैश्विक आर्थिक संकट से यूरोप और लैटिन अमेरिका बुरी तरह प्रभावित होंगे और इससे भूखमरी और अशांति फैलेगी। वहीं, प्राकृतिक आपदाएं इस स्थिति को और बिगाड़ देंगी। परिणामस्वरूप, पूरी दुनिया में सामाजिक अशांति और अराजकता फैल सकती है। (Nostradamus Prediction 2025)