Google Analytics —— Meta Pixel

मनरेगा नाम परिवर्तन पर कांग्रेस को तकलीफ क्यों? हार पर फिर EVM का रोना रोएगी कांग्रेस: डिप्टी CM विजय शर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब गांवों में लोगों को 100 से 150 दिन तक रोजगार मिलने वाला है, तो कांग्रेस को इसमें आपत्ति क्यों है?

यह भी पढ़े :- मंत्री की ठोकर से उखड़ी नई सड़क,घटिया निर्माण की खुली पोल, भ्रष्टाचार हुआ उजागर

डिप्टी सीएम ने कहा कि गांवों में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और ग्रामीण इसके लिए तैयार हैं। ऐसी स्थिति में कांग्रेस को समस्या आखिर किस बात की है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “भाजपा गांधीजी की विचारधारा के ज्यादा करीब है, केवल राजनीति करने से कुछ हासिल नहीं होता, जनता के बीच जाना पड़ता है।”

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि “कल अगर कांग्रेस चुनाव हार जाएगी, तो फिर ईवीएम को दोष देने लगेगी।”

पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, वेटिंग लिस्ट बढ़ेगी

पुलिस भर्ती प्रक्रिया में बदलाव को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि प्रक्रियागत सुधार बेहद जरूरी हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से चर्चा कर वेटिंग लिस्ट बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा।

रविवार को भर्ती अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और समाधान का आश्वासन दिया गया है।

केरल में शक्ति जिले के युवक की मौत पर प्रतिक्रिया

केरल में शक्ति जिले के युवक की मौत के मामले में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय शर्मा ने कहा कि मांगें जायज हैं और इस संबंध में प्रक्रिया पहले से ही चल रही है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से यह समझने की जरूरत है कि घुसपैठियों के खिलाफ लोगों में कितना आक्रोश है।

छत्तीसगढ़ में पहली बार ड्रोन से होगी पुलिस पेट्रोलिंग

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार ड्रोन के जरिए पुलिस पेट्रोलिंग शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है और इसी दिशा में ड्रोन पेट्रोलिंग पर काम किया जा रहा है।

नशे के वायरल वीडियो पर सख्त रुख

रायपुर में नशे से जुड़े वायरल वीडियो पर गृहमंत्री ने कहा कि पिछले दो महीनों में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है।
पुलिस एंड-टू-एंड जांच कर रही है, वायरल वीडियो चिन्हित किए जा रहे हैं और दोषियों तक पहुंचकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!