Google Analytics —— Meta Pixel

गुस्से में अंधा हुआ पति, पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार, मनेंद्रगढ़ के तालाब में पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी

Wife Attacked in Pendra: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के रामगढ़ गांव में पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामूली बात को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने पत्नी के पैरों पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल से बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। वहीं आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक पंचराम बैगा की पत्नी मंगली बाई मोहल्ले में पड़ोसी के घर गई हुई थी। घर लौटने में थोड़ी देर होने पर पंचराम ने उससे विवाद शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें:- बिलासपुर में लोको पायलट की संदिग्ध मौत, चूराघाट एनीकट में बहकर रेलवे अधिकारी की गई जान

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पंचराम ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी मंगली बाई के पैरों पर वार कर दिया। आरोपी बार-बार वार करते हुए कहता रहा इन्हीं पैरों से पड़ोसी के घर गई थी न। हमले में मंगली बाई के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 112 आपातकालीन सेवा को सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर सिम्स के लिए रेफर कर दिया। (Wife Attacked in Pendra)

तालाब में मिला पति-पत्नी का शव

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अस्पताल की डॉ. साक्षी गुप्ता ने बताया कि महिला के पैरों में गहरी चोटें हैं और उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया है। इधर, अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पेंड्रा पुलिस ने आरोपी पति पंचराम बैगा के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जनकपुर थाना क्षेत्र के एक तालाब में पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान राजभान बैगा और मनुआ बैगा के रूप में हुई है, जो जनकपुर नगर पंचायत के बैगा मोहल्ले के निवासी थे। (Wife Attacked in Pendra)

लोगों के मुताबिक दोनों शनिवार से लापता थे। रविवार को गांव के तालाब में दोनों के शव तैरते हुए दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए होंगे, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। जनकपुर थाना पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है। क्योंकि मामला हत्या और आत्महत्या से भी जुड़ा हो सकता है। (Wife Attacked in Pendra)

Back to top button
error: Content is protected !!