सरकारी बस में महिला से दुष्कर्म, जमानत पर जेल से बाहर आया था आरोपी

Woman Raped in Pune: महाराष्ट्र के पुणे के सबसे व्यस्त स्वारगेट बस स्टैंड में एक 26 साल की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्टैंड में खड़ी सरकारी बस में वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना पुलिस स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर हुई है। CCTV की मदद से आरोपी की पहचान दत्तात्रेय रामदास गाडे के रूप में हुई है। हालांकि अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 8 टीमें बनाई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है, जो जमानत पर बाहर था।
यह भी पढ़ें:- समापन के बाद भी बड़ी संख्या में स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पहुंच रहे श्रद्धालु, 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
पीड़ित महिला घरों में काम करती थी। वह अपने गांव जाने के लिए बस में चढ़ी थी। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे दीदी कहकर बुलाया। इसके बाद महिला ने उससे गांव जाने वाली बस के बारे में पूछा तो आरोपी उसे बस में ले गया। बस एक तरफ खड़ी थी, जिसमें उसमें रोशनी नहीं थी। पीड़िता ने कहा कि उसने झिझकते हुए पूछा कि लाइटें नहीं जल रही है तो उसने उससे कहा कि अन्य यात्री सो रहे हैं। इसलिए अंधेरा है। जैसे ही वह बस में गई वैसी ही आरोपी ने दरवाजा बंद कर दिया और दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने अपनी साथी को घटना की जानकारी दी। फिर दोनों ने थाने जाकर पुलिस से शिकायत की। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त आसपास लोग मौजूद थे। (Woman Raped in Pune)

बता दें कि आरोपी के खिलाफ पुणे, अहिल्यानगर और आसपास के इलाके में चोरी, डकैती और चेन-स्नेचिंग के 6 मामले दर्ज हैं। आरोपी डकैती के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद 2019 से जमानत पर बाहर है। उसके खिलाफ पुणे जिले के शिकारपुर और शिरुर पुलिस थाना क्षेत्र में मामले दर्ज है। पिछले साल ही उसके खिलाफ पुणे में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। पुणे पुलिस की एक टीम उसके ठिकाने का पता लगाने के लिए उसके भाई से पूछताछ कर चुकी है। (Woman Raped in Pune)

पुलिस उपायुक्त स्मार्टाना पाटिल ने बताया कि घटना के समय स्टेशन परिसर में कई लोग और कई बसें थी। महिला सतारा जिले के फलटन जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। वारदात के बाद महिला अपने गृहनगर के लिए बस में सवार हुई और रास्ते में फोन पर अपनी एक सहेली को घटना बताई। अपनी सहेली की सलाह पर वो बस से उतरी और मामले की शिकायत करने पुलिस के पास गई। दरअसल, MSRTC देश की तीन सार्वजनिक परिवहन संस्थाओं में से एक है, जिसके पास 14 हजार से ज्यादा बसों का बेड़ा है। हर दिन 55 लाख से ज्यादा यात्री बसों में यात्रा करते हैं। (Woman Raped in Pune)



