छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीटों पर मतदान कल, 52 लाख से ज्यादा मतदाता चुनेंगे सांसद

CG Election Commission PC: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का रण सज चुका है। राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट पर कल वोटिंग होगी। इस बीच लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए तमाम पोलिंग बूथ पर मतदानकर्मी पहुंच गए हैं। वहीं मतदान को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें उन्होंने बताया कि तीनों लोकसभा क्षेत्र के 24 विधानसभाओं में 6 हजार 567 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 55 मतदान केंद्रों को सुरक्षा संबंधित कारणों से शिफ्ट किया गया है। इस बार कुल मतदाताओं की संख्या में पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। तीनों लोकसभा सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 52 लाख 84 हजार 938 है।

यह भी पढ़ें:- मुस्लिमों का आरक्षण खत्म करेगी भाजपा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

पहली बार मतदान करन वालों की संख्या 1 लाख 62 हजार 624 है। वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 26 लाख 5 हजार 350, महिला मतदाताओं की संख्या 26 लाख 79 हजार 528 और तृतीया लिंग मतदाताओं की संख्या 60 हैं। तीनों लोकसभा क्षेत्र में 330 संगवारी मतदान केंद्र, 25 दिव्यांगजनों द्वारा संचालित मतदान केंद्र और 117 युवाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्र बनाए हैं। 120 आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। राजनांदगांव में 2 हजार 330, महासमुंद में 2 हजार 147 और कांकेर में 2 हजार 90 मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं। बता दें कि महासमुंद में 17, राजनांदगांव में 15 और कांकेर में 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। (CG Election Commission PC)

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 222 कंपनियां सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। दूसरे चरण के लिए 26 हजार 268 मतदानकर्मियों की नियुक्ति की गई है। जबकि 6 हजार 639 मतदानकर्मी रिजर्व रखे गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि हर 2 घंटे में मतदान प्रतिशत की जानकारी दी जाएगी। राजनांदगांव लोकसभा के मोहला-मानपुर विधानसभा में वोटिंग के लिए सुबह 7 से दोपहर 3 बजे का समय निर्धारित किया गया है। इसी तरह महासमुंद के बिंद्रानवागढ़ के 9 मतदान केंद्रों में भी सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। कांकेर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और केशकाल विधानसभा में भी सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। बाकी बचे विधानसभाओं में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। (CG Election Commission PC)

Related Articles

Back to top button