Trending

मंगलवार 5 अक्टूबर के कार्य मुहूर्त : जानें राशि के अनुसार क्या हैं आज का शुभ मुहूर्त

मंगलवार 5 अक्टूबर 2021 के दुर्लभ कार्य मुहूर्त : जानिए-कार्य एवं राशी के लिए दिन में शुभ समय। मंगलवार व्रत। चतुर्दशी (दुर्घटना या आकस्मिक म्रत्यु)  – श्राद्ध। देवी दुर्गा को अकाल जगाने का दिन।

विचारणीय

  1. कोई भी शुभ योग या मुहूर्त सभी कार्यों या समस्त राशियों के लिए शुभ नहीं होता है।
  2. लग्न आधारित मुहूर्त या समय में कार्य विशेष सफल होते है। लग्न मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ होते हैं।

यह भी पढ़ें : शारदीय नवरात्री : दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी, जानें कलश/घट स्थापना का क्या हैं शुभ मुहूर्त

आज पंचक – नहीं।

पंचक में केवल 05 कार्य वर्जित, अन्य समस्त कार्य नक्षत्र के अनुसार शुभ :

  1. दाह संस्कार
  2. छप्पर डालना
  3. दक्षिण दिशा यात्रा
  4. लकड़ी घास, भूसा एकत्र
  5. पलंग या चारपाई बुनना।

ये पांच कर्म ही वर्जित (ज्योतिष ग्रंथो में उल्लेखित) है।

आज   भद्रा – नहीं। 

भद्रा शुभ – अशुभ फल।
स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

(दुर्गा पूजा श्रेष्ठ भद्रा काल, स्वर्ग भद्रा – आर्थिक, कृषि एवं अनाज सम्बंधित कार्यों के लिए, पाताल भद्रा धन से सम्बंधित कार्य सफल, मृत्युलोक या भूमि की भद्रा सभी कार्यों में असफलता देती है। होली एवं रक्षाबंधन में विशेष वर्जित भद्रा काल) शेष समस्त कार्य किये जासकते है।

आज  मूल- नहीं।

निर्विघ्न यात्रा पूर्व मंत्र :
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु चl
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय:ll

यह भी पढ़ें : दुर्गा प्रबोधन : देवी दुर्गा को शयन से 05 अक्टुबर को उठाये, जानें शुभ मुहूर्त क्या हैं, पढ़े पूरा लेख 

  1. शुभ मुहूर्त अवधि 06:57बजे तक : कन्या लग्न एवं होरा (अस्थिर एवं स्थिर कार्य) : ज्ञान, विद्यारंभ, आभूषण बनवाना, समस्त औषधि निर्माण शिक्षा समस्त मंगल कार्य। (मिथुन,तुला कुम्भ राशि छोड़ कर,शेष सभी राशियों के लिए उपयुक्त)।
  2. शुभ मुहूर्त अवधि 11:58- 13:33 बजे तक -धनु लग्न एवं होरा-अस्थिर एवं स्थिर कार्य – पशुओं से संबंधित, कृषि, यज्ञ समस्त शुभ – मंगल कार्य।
  3. शुभ मुहूर्त अवधि 17:21- 18:21 बजे तक -मीन लग्न एवं होरा-अस्थिर + स्थिरकार्य : तिलक वस्त्र अलंकार -बनवाना धारण करना एवं मंगल, शुभ कार्य। सिंह,राशि छोड़ कर सभी राशि के लिए उपयुक्त।
  4. शुभ मुहूर्त 19:00-20:14बजे तक-मेषलग्न एवं होरा (अस्थिर+स्थिरकार्य) : तिलक, वस्त्र, अलंकार – बनवाना – धारण करना एवं मंगल, शुभ कार्य। सिंह, राशि छोड़ कर सभी राशि के लिए उपयुक्त।
  5. शुभ मुहूर्त 00:55-02:41 कर्क (अस्थिर प्रकृति कार्य) लग्न एवं होरा : जलाशय, निर्माण प्रतिष्ठा, शांति कार्य, चित्रकला, लेखन। cv बनाना। सिंह एवं धनु राशि हेतु वर्जित शेष सभी राशियों के लिए उपयुक्त।
  6. शुभ मुहूर्त अवधि 02:51-04:41बजे तक -सिंहस्थिर कार्य लग्न एवं होरा – रोजगार,वस्तु क्रय विक्रय, प्रवेश, दुकान, नौकरी, आभूषण निर्माण, मंगल कार्य, रस, गन्ना। मकर राशि राशि छोड़ कर ,शेष सभी राशियों के लिए उपयुक्त।

(मंगलवार 5 अक्टूबर 2021 के कार्य मुहूर्त)

Related Articles

Back to top button