World Longest Train : स्विट्जरलैंड में चली दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन, लम्बाई जानकर चकरा जाएगा सर

World Longest Train : स्विट्जरलैंड की कंपनी रेहतियन रेलवे ने दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन (World Longest Train) चलाने का दावा किया है। चार इंजन वाली यह ट्रेन करीब दो किलोमीटर (World Longest Train) लंबी है। शनिवार को रेहतियन रेलवे कंपनी ने 1.2 मील लंबी ट्रेन चलाई जिसमें 100 कोच शामिल थे।

यह भी पढ़ें : 1 नवंबर से बढ़ सकते हैं एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम, डिलीवरी प्रक्रिया में भी होगा बदलाव

सात ड्राइवरों वाली है World Longest Train

यूरो न्यूज की रिपोर्ट में स्विस रेलवे के अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि 4,550 सीटोंं और सात ड्राइवरों वाली इस ट्रेन ने दो दिन पहले नेरो गेज पर अपना पहला सफर पूरा किया। यह इसका परीक्षण सफर था। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल अल्बुला-बर्निना रेल मार्ग पर प्रीडा से अल्वेन्यू का 25 किलोमीटर लंबा सफर इसने एक घंटे में पूरा किया।

दुनिया के सबसे शानदार रेल मार्गों में चलेगी ये ट्रेन

मनोहारी आल्प्स दृश्यों के कारण इस मार्ग को दुनिया के सबसे शानदार रेल मार्गों में गिना जाता है। यह मार्ग कई पहाड़ी कस्बों से होकर गुजरता है। इसमें कई दर्जन पुल हैं। हालांकि रेल अधिकारियों को इस बात का मलाल है कि परीक्षण सफर के दौरान ट्रेन का कुछ खामियां भी उजागर हुईं। इसके इमरजेंसी ब्रेक ने काम नहीं किया और अलग-अलग इंजन में सवार सात ड्राइवरों के बीच सुरंगों से गुजरने के दौरान सेल फोन संपर्क गड़बड़ा गया।

World Longest Train : नाम और कारोबार बढ़ाने पर ध्यान

स्विस रेलवे के अधिकारी इस ट्रेन के सफर के जरिए दुनिया को स्विट्जरलैंड का खूबसूरत रेल मार्ग दिखाना चाहते हैं। अधिकारियों ने कहा, कोरोना महामारी के दौरान इस मार्ग पर संचालन के साथ रेलवे की कमाई पर भी असर पड़ा। हमनें विदेशी मेहमानों और कारोबार का करीब 30 फीसदी हिस्सा खो दिया था। अब हम इस ट्रेन के जरिए दुनिया में अपना नाम और कारोबार दोनों बढ़ाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ कल से, तीन दिनों तक होगा रंगारंग कार्यक्रम

World Longest Train : सबसे लंबी रेल सुरंग भी स्विट्जरलैंड में

दुनिया की सबसे लंबी और गहरी रेल सुरंग गोटहार्ड भी स्विट्जरलैंड में है। यह दोहरी सुरंग 57 किलोमीटर लंबी है, जो आल्प्स पर्वतों के नीचे से उत्तरी और दक्षिणी यूरोप को तेज गति वाली रेल सेवा से जोड़ती है। इसे बनाने में करीब 20 साल लगे थे। इससे पहले दुनिया में सबसे लंबी रेल सुरंग जापान की सेइकन रेल थी। यह 53.9 किलोमीटर लंबी है।

Related Articles

Back to top button