Shardiya Navratri 2025 Day 6: शारदीय नवरात्रि के 6वें दिन मां कात्यायनी की आराधना, इस तरह करें पूजा-पाठ
पंडित यशस्वी योगेन्द्र शर्मा ज्योतिषाचार्य/ Shardiya Navratri 2025 Day 6: शारदीय नवरात्रि का आज छठा दिन है, जिसे षष्ठी तिथि भी कहा जाता है। इस दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां कात्यायनी को शक्ति, विजय और प्रेम की देवी माना जाता है। विशेष रूप से यह दिन कन्याओं, युवतियों और विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
कौन हैं मां कात्यायनी ?
पुराणों के मुताबिक ऋषि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर देवी दुर्गा ने उनके घर बेटी के रूप में जन्म लिया। इसलिए उन्हें कात्यायनी कहा गया। मां कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत पराक्रमी और सौंदर्य से युक्त है। वे चार भुजाओं वाली हैं, जिनमें तलवार, कमल, वरमुद्रा और अभयमुद्रा होती है। उनका वाहन सिंह है।
पूजा विधि
- सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें।
- मां कात्यायनी की प्रतिमा या चित्र को पूजा स्थल पर स्थापित करें।
- मां को केसर, हल्दी, लाल पुष्प, धूप, दीप, चंदन और रोली अर्पित करें।
- गुड़ और शहद युक्त भोग या मिश्री, नारियल का प्रसाद अर्पित करें।
- मंत्र जाप करें- “ॐ देवी कात्यायन्यै नमः।”
- व्रत कथा सुनें, आरती करें और प्रसाद बांटें।
विशेष उपाय
- कुंवारी कन्याओं के लिए यह दिन विशेष फलदायक है। मान्यता है कि मां कात्यायनी की उपासना से मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है।
- गृहस्थ जीवन में सुख और सौहार्द के लिए विवाहित महिलाएं भी इस दिन विशेष पूजन करती हैं।
- आवश्यक वस्त्र या सौंदर्य प्रसाधन का दान करने से पुण्य मिलता है। (Shardiya Navratri 2025 Day 6)
पूजा का महत्व
मां कात्यायनी की कृपा से जीवन में शौर्य, आत्मबल और विजय की प्राप्ति होती है। यह दिन शत्रु नाश और संकटों से मुक्ति के लिए अत्यंत प्रभावकारी माना जाता है, जो साधक ध्यान और साधना के पथ पर हैं, उन्हें देवी की कृपा से सिद्धि प्राप्त होती है। मां कात्यायनी को ब्रज की गोपियों द्वारा आराध्य माना गया है। भागवत पुराण के मुताबिक ब्रज की कन्याओं ने कार्तिक मास में मां कात्यायनी की पूजा कर भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में पाने की कामना की थी। (Shardiya Navratri 2025 Day 6)
मां कात्यायनी की आराधना
यह भी माना जाता है कि देवी का यह रूप असुरों के विनाश और धर्म की रक्षा के लिए प्रकट हुआ था। नवरात्रि का छठा दिन साहस, प्रेम और सिद्धि का प्रतीक है। मां कात्यायनी की आराधना से भक्तों को मानसिक और आध्यात्मिक बल मिलता है। यह दिन विशेष रूप से कन्याओं और स्त्रियों के लिए आशीर्वाददायी होता है। (Shardiya Navratri 2025 Day 6)
यह लेख केवल सामान्य जानकारी और अध्ययन हेतु है। इसमें दी गई बातें पारंपरिक मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों, लोककथाओं व अन्य स्रोतों पर आधारित हो सकती हैं, जिनकी व्याख्या समय, स्थान और व्यक्ति अनुसार बदल सकती है। पाठक इसे अपने विवेक व श्रद्धा से ग्रहण करें और आवश्यक होने पर विद्वानों/गुरुजनों से परामर्श लें।



