Google Analytics —— Meta Pixel

तमिलनाडु में एक्टर विजय थलपति की रैली में भगदड़, 29 की मौत, बच्चों समेत 30 से ज्यादा घायल

Stampede in Tamil Nadu: तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) प्रमुख थलपति विजय की रैली के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। रैली में हजारों की भीड़ उमड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंच के पास भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कुछ लोग बेहोश होकर गिरने लगे। इसी बीच हालात बेकाबू हो गए और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिससे भगदड़ मच गई।

यह भी पढ़ें:-  प्रेमी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर युवती ने किया हंगामा, पुलिस चौकी में पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

भगदड़ के दौरान विजय भाषण दे रहे थे। लोगों के बेहोश होते ही उन्होंने कार्यक्रम बीच में रोक दिया और कार्यकर्ताओं से अपील की कि जरूरतमंदों की मदद करें और उन्हें तुरंत एंबुलेंस तक पहुंचाएं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे पर चिंता जताते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि करूर से आ रही खबर बेहद चिंताजनक है। मैंने संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को तुरंत इलाज मिले और हर संभव मदद की जाए। जनता से अपील है कि डॉक्टरों और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। (Stampede in Tamil Nadu)

विजय का राजनीतिक सफर

विजय ने 2 फरवरी 2025 को अपनी पार्टी TVK लॉन्च की थी। 22 अगस्त को पार्टी का फ्लैग और सिम्बल जारी किया।
8 सितंबर को चुनाव आयोग ने TVK को आधिकारिक राजनीतिक पार्टी के रूप में मान्यता दी। विजय ने घोषणा की थी कि राजनीति में आने के बाद वे पूरी तरह से लोगों की सेवा करेंगे। ‘थलपति 69’ उनकी आखिरी फिल्म होगी। विजय अपने पिता एस. ए. चंद्रशेखर समेत 11 लोगों पर अपने नाम का गलत इस्तेमाल करने का केस दर्ज करा चुके हैं। विजय के पिता ने उनके नाम पर राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया थलपति विजय मक्कल इयक्कम बनाई थी। जब विजय को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। (Stampede in Tamil Nadu)

विजय की लाइफस्टाइल और नेटवर्थ

  • विजय की कुल संपत्ति लगभग 420 करोड़ रुपए है।
  • वे हर साल फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से 120 करोड़ रुपए कमाते हैं।
  • उनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है, जिसमें रोल्स रॉयस घोस्ट, BMW X5 और X6, ऑडी A8 L, रेंज रोवर, फोर्ड मस्टंग,
  • वॉल्वो XC90 और मर्सडीज बेंज GLA शामिल हैं।
  • वे अपने परिवार के साथ चेन्नई स्थित बीच हाउस में रहते हैं। (Stampede in Tamil Nadu)
Back to top button
error: Content is protected !!