Google Analytics —— Meta Pixel

यमन के हूतियों ने खाड़ी में उड़ाई सऊदी अरब की धज्जियां, मक्का पैक्ट का गुब्बारा फुस्स, कागजों तक सिमट कर रह गया समझौता

Yemen Houthi Saudi Conflict: खाड़ी देशों के स्वयंभू चौधरी कहे जाने वाले सऊदी अरब की सुरक्षा व्यवस्था इन दिनों धड़ाम होती नजर आ रही है। यमन के हूती विद्रोहियों ने किंगडम की नाक में ऐसा दम कर रखा है कि रियाद से लेकर दम्माम तक आसमान में सिर्फ बारूद का धुआं नजर आ रहा है। सऊदी अरब के आधुनिक डिफेंस सिस्टम और उसकी तेल संपदा इन विद्रोहियों के सामने बेबस साबित हो रही है। इस पूरे भू-राजनीतिक ड्रामे में अगर किसी की सबसे ज्यादा किरकिरी हुई है तो वह पाकिस्तान है, जो खुद को दुनिया की सबसे बड़ी इस्लामिक फौज होने का ढोल पीटता नहीं थकता था। हूती विद्रोहियों ने सुनियोजित तरीके से सऊदी अरब के रणनीतिक ठिकानों को अपना निशाना बनाया है, जिससे किंगडम की इकोनॉमी और सुरक्षा दोनों को गहरा आघात लगा है।

यह भी पढ़ें:- डिजिटल दुनिया का खतरनाक चेहरा, यूरोप के 7 देशों के सुपरमार्केट के स्मार्ट फ्रिज पर साइबर अटैक, लाखों के खाने-पीने का सामान तबाह

हूतियों ने सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में स्थित दम्माम एयरपोर्ट और वहां के हवाई यातायात को प्रभावित करने के लिए एक साथ दो ड्रोन्स से हमला किया। इससे पहले भी दम्माम के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए एक घातक हमले में दो लोगों की मौत हो चुकी है और आठ अन्य घायल हुए थे। सऊदी के दक्षिणी शहर जीजान में बने महत्वपूर्ण रडार स्टेशन को भी हूती ड्रोन्स ने सटीक निशाना बनाकर नेस्तनाबूद कर दिया। जुलाई में अभा एयरपोर्ट पर ताबड़तोड़ मिसाइल और ड्रोन दागे गए। अगस्त में नजरां एयरपोर्ट को निशाना बनाकर भारी तबाही मचाई गई। सितंबर में दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनियों में शुमार सऊदी अरामको के मुख्यालय और उसकी मुख्य रिफाइनरी पर भीषण हमला किया गया। (Yemen Houthi Saudi Conflict)

कागजों तक सिमट कर रह गया समझौता

अक्टूबर में राजधानी रियाद स्थित रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी नहीं छोड़ा गया, जहां हूतियों ने अपनी ताकत का खुला प्रदर्शन किया। कुछ समय पहले सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच बड़े तामझाम और डंके की चोट पर मक्का पैक्ट साइन किया गया था। इस साझा रक्षा समझौते के तहत यह बड़ी-बड़ी डींगे हांकी गई थीं कि अगर तीनों देशों में से किसी पर भी आंच आई तो उसे तीनों पर हमला माना जाएगा और मिलकर ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा, लेकिन आज हूती विद्रोही खुलेआम सऊदी धरती पर बमबारी कर रहे हैं, तेल के डिपो और एयरपोर्ट उड़ा रहे हैं और मक्का पैक्ट का यह पूरा गुब्बारा हवा में ही फुस्स हो चुका है। सऊदी अरब अकेले सुलग रहा है, और इस समझौते की कलई पूरी तरह खुल चुकी है कि यह सिर्फ कागजी शेखी के अलावा कुछ नहीं था। (Yemen Houthi Saudi Conflict)

पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की फजीहत

इस पूरे घटनाक्रम में पाकिस्तानी सेना और उसके हुक्मरानों की जितनी फजीहत हो रही है, उतनी शायद ही कभी हुई हो। पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की हालत इस वक्त बिना पर के उस परिंदे जैसी हो गई है, जो सिर्फ हवा में फड़फड़ा सकता है। मुनीर साहब अपनी तथाकथित कूटनीति के नाम पर कभी तेहरान तो कभी रियाद की गलियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन यमन के हूतियों के खौफ ने पाकिस्तानी फौज के उस झूठे घमंड को जमीन में मिला दिया है, जो खुद को अजेय बताती थी। सऊदी जमीन पर गिर रहे बमों और पाकिस्तानी लाचारी को देखकर साफ है कि हूतियों ने बिना कोई पारंपरिक युद्ध लड़े ही पाकिस्तानी फौज और उसकी कूटनीति का पूरी तरह सूपड़ा साफ कर दिया है। सऊदी अरब अपने सुलगते एयरपोर्ट्स को निहार रहा है और पाकिस्तान के हुक्मरान अपनी खोखली बयानबाजी से अपना पेट भरने में लगे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!