Google Analytics —— Meta Pixel

योगगुरु बाबा रामदेव का धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान, कहा- सनातन धर्म में कोई कमी नहीं, सोच बदलने की जरूरत

Yoga Guru Baba Ramdev: योगगुरु बाबा रामदेव ने धर्मांतरण, धार्मिक सौहार्द, देश की अर्थव्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और धर्म काफी पुराना है, इसमें ऐसी कौन सी न्यूनता या अल्पता है कि लोगों को मुस्लिम या ईसाई बनना पड़े ? कुछ चंद मुगल आए और लूटकर ले गए। कुछ 2-4 मुस्लिम आए और अपने ही सनातनी हिंदू भाइयों को लालच, तलवार, चमत्कार और भ्रांतियां फैलाकर धर्म बदलने पर मजबूर किया। ईसाई बनाया गया, फिर भी हम चुप रहे। सनातन धर्म में कोई कमी नहीं है। सनातन धर्म में कुछ थोड़े-बहुत बिगड़े हुए दिमाग के लोग हैं, जो ऊंच-नीच और भेदभाव करते हैं। इस्लाम और ईसाइयत में कितनी कमियां हैं, सनातन धर्म श्रेष्ठ है। अपने जीवन में धर्म को धारण करें।

यह भी पढ़ें:- बलौदाबाजार : चंदा देवी तिवारी अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वेदप्रकाश वर्मा की नियमित सेवाएं शुरू, पहले दिन 53 मरीजों का परीक्षण, स्थानीय नागरिकों ने किया अभिनंदन

उन्होंने कहा कि भगवान राम, कृष्ण, हनुमान और शिव को धारण करेंगे तो धर्मांतरण का प्रश्न ही नहीं रहेगा। सत्ता तंत्र को धर्म तंत्र संचालित करने में मदद करनी चाहिए कि उसमें किसी तरह का षड्यंत्र न हो। धर्म, शिक्षा, चिकित्सा, अर्थ और कृषि तंत्र में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। इन व्यवस्थाओं को और उन्नत बनाने पर फोकस होना चाहिए, तभी 2047 तक विकसित भारत बना पाएंगे। महबूबा मुफ्ती के मैं भी दिमागी नक्सली हूं वाले बयान पर बाबा रामदेव ने कहा कि ये लोग बौद्धिक दृष्टि से वितंडा और अराजकता फैलाना चाहते हैं। मैं राजनीतिक स्टेटमेंट के पचड़े में नहीं पड़ना चाहता। बौद्धिक अराजकता ठीक नहीं होती। लोकतंत्र है, हर एक को बात करने की आजादी है, लेकिन वो आजादी देश की बर्बादी के लिए नहीं होनी चाहिए। (Yoga Guru Baba Ramdev)

छत्तीसगढ़ में ईसाइयों के उत्पीड़न के आरोप पर क्या बोले ?

छत्तीसगढ़ में ईसाइयों को प्रताड़ित करने के कांग्रेस के आरोप पर भी बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कोई कहे कि हिंदुओं द्वारा ईसाइयों को प्रताड़ित किया जा रहा है, कोई कहे ईसाइयों को प्रताड़ित किया जा रहा है तो ये राजनीतिक वितंडा है। मैं इसमें नहीं पड़ना चाहता। इस देश में कुछ धार्मिक और मजहबी परिवर्तन हो चुके हैं, लेकिन आगे से किसी को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। न हिंदू धर्म खतरे में है, न मुस्लिम और न ईसाई धर्म। भारत की अर्थव्यवस्था श्रेष्ठ कैसे बने, इस पर ध्यान देना चाहिए। भारत का रुपया डॉलर के बराबर होना चाहिए। भारत को अमेरिका, चीन और रूस में बराबर का सम्मान और दर्जा मिलना चाहिए। पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर कहा कि दोनों देशों में हिंदुओं के साथ ज्यादतियां हुई हैं। ये मानव सभ्यता की सबसे बड़ी क्रूरताओं में शामिल कृत्य हैं। वो दिन भी आएगा, जब बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में मिल जाएंगे बस थोड़ा सब्र करें।

बच्चों और युवाओं को लेकर जाहिर की चिंता 

बाबा रामदेव ने धर्म और समुदाय से जुड़े सवालों के बीच देश के बच्चों और युवाओं को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी एक धर्म, जाति या समुदाय के खतरे में होने से ज्यादा चिंता देश के बच्चों, युवाओं, संस्कृति, सभ्यता और भविष्य की है। उन्होंने राजनीतिक आंदोलनों में छोटे बच्चों को शामिल किए जाने पर भी सवाल उठाया। रामदेव ने कहा कि बच्चों को आंदोलन में इस्तेमाल करने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने की बात कही, लेकिन बच्चों को राजनीतिक आंदोलनों का हिस्सा बनाए जाने का विरोध किया। बाबा रामदेव के इन बयानों में एक तरफ धर्मांतरण और सनातन धर्म को लेकर उनकी स्पष्ट राय सामने आई, तो दूसरी तरफ उन्होंने धार्मिक विवादों से आगे बढ़कर देश की अर्थव्यवस्था, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि और युवाओं के भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत बताई। (Yoga Guru Baba Ramdev)

Back to top button
error: Content is protected !!