Google Analytics —— Meta Pixel

Zika Virus : भारत में तेजी से फैल रहा जीका वायरस, दो प्रेग्नेंट महिलाओं समेत 6 नए केस मिले

Zika Virus Positive Case : भारत में एक नए वायरस ने दस्तक दे दी है जो महाराष्ट्र के पुणे में तेजी से फैल रहा है। बता दें कि पुणे में जीका वायरस के 6 नए मामले मिले है जिसमें 2 प्रेगनेंट महिलाएं भी शामिल है। इस चिंता भरी खबर के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया।

यह भी पढ़े :- History 02th July : आज ही दिया गया था भारत में सबसे बड़ा धोखा, शुरू हुआ था अंग्रेजों का राज, जानें इतिहास

स्वस्थ अधिकारियों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं के जीका वायरस (Zika Virus Positive Case) का शिकार होने पर भ्रूण में माइक्रोसेफेली हो सकता है। यह ऐसी एक गंभीर स्थिति है जिससे मस्तिष्क के असामान्य विकास के कारण सिर काफी छोटा हो जाता है।

पुणे में जीका वायरस संक्रमण का पहला केस एरंडवाने इलाके में ही सामने आया था। इस दौरान46 साल के डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उनकी 15 साल की बेटी का भी सैंपलपॉजिटिव पाया गया था। इसके अलावा दो संक्रमित मुंधवा इलाके में मिले हैं, इनमें से एक 47 साल की महिला और दूसरा 22 साल का शख्स है वहीं अब 2 प्रेगनेंट महिलाएं पाॅजिटिव पाई गई।

पुणे नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों की निगरानी कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक,संक्रमित मच्छरों को रोकने के लिए फॉगिंग की जा रही है। बता दें कि जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है।य़हीं मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया जैसे वायरस बी फैलाते है।

क्या हैं जीका वायरस के लक्षण
जीका वायरस आमतौर पर मच्छर के काटने से ही होता है. कहा जाता है कि जीका वायरस से संक्रमित 5 मरीजों में से एक मरीज में इसका कोई लक्षण नहीं दिखता. जीका वायरस एडीज मच्छर में पाया जाता है. इसके काटने से ही यह बीमारी होती है. अगर कोई लक्षण दिखता है तो यह संक्रमण के 2-14 दिनों के बीच दिखता है. एक सप्ताह के अंदर कुछ लक्षण दिखने लगते हैं. आमतौर पर जीका वायरस का संक्रमण (Zika Virus Positive Case) होने के बाद मरीज में हल्का बुखार, स्किन पर रैशेज, जोड़ों में दर्द, खासकर हाथ और पैर के ज्वांट में दर्द और आंखों में लालीपन आ जाता है. इसके अलावा कुछ रोगियों में जीका वायरस संक्रमण के बाद मसल्स पेन, सिर दर्द, आंखों में दर्द, थकान, असहज महसूस होना और पेट में भी दर्द होता है.

Back to top button
error: Content is protected !!