Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में अब तक 74.28 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को 16,213 करोड़ रुपए का भुगतान

Paddy Procurement in CG: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का महाअभियान लगातार जारी है। राज्य सरकार की संकल्प पत्र के मुताबिक किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 74.28 लाख मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। धान के एवज में किसानों को 16,213 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को राज्य में लागू किए जाने के लिए राज्य शासन द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- चिकित्सा क्षेत्र के युवाओं के लिए 9 जनवरी को जॉब फेयर, इतनों पदों पर होगी भर्ती

मार्कफेड की प्रबंध संचालक इफ्फत आरा और महाप्रधंक दिलीप जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पहले धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका मतलब यह है कि एक नवंबर से अब तक पहले से निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान बाकी मात्रा का धान उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल कॉमन धान की 2040 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की दर से किए जाने के साथ ही उन्हें प्रति एकड़ 9000 रूपए की इनपुट सब्सिडी दी गई, जिसे मिलाकर अधिकतम 39,600 रूपए का भुगतान होता था। (Paddy Procurement in CG)

इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य

इस साल 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होने से किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने पर 65,100 रुपए मिलेगा। इस तरह देखा जाए तो इस साल धान विक्रय पर किसानों को पिछले साल की तुलना में 25,500 रुपए का अतिरिक्त लाभ होगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 15 लाख 32 हजार 389 किसानों से 74 लाख 28 हजार 060 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 16 हजार 213 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 63 लाख 09 हजार 848 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 44 लाख 78 हजार 322 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इस साल राज्य में 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी अनुमानित है। (Paddy Procurement in CG)

Back to top button
error: Content is protected !!