Google Analytics —— Meta Pixel

CGBSE 10th-12th Result 2025 : 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम जारी, सीएम साय ने दी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई

CGBSE 10th-12th Result 2025 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड (CGBSE 10th-12th Result 2025) के परिणाम जारी कर दिया है। आज दोपहर 3 बजे सीएम विष्णुदेव साय दोनों कक्षाओं के परिणामों की घोषणा की। बता दें कि इस बार भी प्रदेश में बेटियों ने बाजी मारी है। 10वीं में इशिका बाला तो वहीं, 12वीं में अखिल सेन ने प्रथम स्थान हासिल किया है। स्टूडेंट अपना रिजल्ट शिक्षा मंडल की अधिकारिक वेबसाइट CGBSE.nic.in और results.cg.nic.in पर देख सकते है।

यह भी पढ़े :- अंतरिक्ष सिर्फ एक मंजिल नहीं…जिज्ञासा, साहस और सामूहिक प्रगति की घोषणा है: प्रधानमंत्री मोदी

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा के परिणाम दोपहर 3.30 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिणाम घोषित किया है। यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी किया हैं। ऐसा इसलिए कि इस बार शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री के पास हैं। बता दें, हर बार शिक्षा मंत्री के द्वारा ही 10वीं-12वीं का रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा मण्डल से जारी किया जाता था। इस बार मंत्रालय में परिणाम जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा (CGBSE 10th-12th Result 2025) के विद्यार्थीयो को बधाई दी है। उन्होंने छात्रों को उन्हें के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। रिजल्ट घोषित होते ही CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट ओपन हो गयी है। छात्र अपने बोर्ड परिणाम सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर ऐप और उमंग ऐप पर देख सकते हैं।

5.71 लाख छात्र-छात्राओं ने दी थी परीक्षा

बता दें कि बोर्ड एग्जाम में इस बार 5.71 लाख छात्र शामिल हुए थे। मार्च में यह परीक्षा शुरू हुई और मार्च में ही समाप्त हुई थी। कापियों का मूल्यांकन भी मार्च में ही शुरू हो गया था। इसके प्रदेश में 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। 17 अप्रैल तक पूरी कापियां जांचने के लक्ष्य रखा गया था। निर्धारित तारीख में मूल्यांकन पूरा हुआ। अब रिजल्ट भी तैयार हो चुका है। गौरतलब है कि पिछली बार यानी सीजी बोर्ड एग्जाम 2024 में दसवीं का रिजल्ट 75.61 प्रतिशत और बारहवीं का 80.74 था।

कैसे चेक करें 10th और 12th का रिजल्ट

CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर, ‘स्टूडेंट्स कॉर्नर’ सेक्शन में ‘परीक्षा परिणाम 2025’ पर क्लिक करें।
इसके बाद ‘CGBSE High School Exam Result 2025′ या ‘CGBSE Higher Secondary Exam Result 2025’ (लिंक एक्टिव होने पर) लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर डालें और कैप्चा कोड भरें।
ऐसा करने के साथ ही सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
अब सीजी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट लें।

Back to top button
error: Content is protected !!