UPSC Chairman : 1983 बैच की IAS अधिकारी प्रीति सूदन बनीं UPSC की नई चेयरपर्सन, 1 अगस्त से संभालेंगी पदभार
UPSC Chairman : संघ लोक सेवा आयोद (यूपीएससी ) ने अपने नए चेयरपर्सन का सरकार ने ऐलान कर दिया है। 1983 बैच की IAS अधिकारी प्रीति सूदन को यूपीएसएसी का नया अध्यक्ष (UPSC Chairman ) चुना गया है। वह एक अगस्त से कार्यभार संभालेंगे। बता दें कि यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन मनोज सोनी के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल बने रमेन डेका, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
कौन हैं प्रीति सूदन?
प्रीति सूदन आंध्र प्रदेश कैडर की 1983 बैच की रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने अर्थशास्त्र में एमफिल और एमएससी की डिग्री लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) से सामाजिक नीति और योजना में प्राप्त की है. उन्होंने विश्व बैंक के साथ एक सलाहकार के रूप में काम किया है और तंबाकू नियंत्रण पर फ्रेमवर्क कन्वेंशन के सीओपी-8 के अध्यक्ष जैसे प्रमुख पदों पर कार्य किया है. वह जुलाई 2020 में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुईं थीं. उनके पास सरकारी प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 37 सालों का अनुभव है. (UPSC Chairman )
रिपोर्ट्स के अनुसार देश में दो प्रमुख कार्यक्रम ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और ‘आयुष्मान भारत’ शुरू करने में प्रति सूदन का अहम योगदान रहा है. इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवर आयोग और ई-सिगरेट पर प्रतिबंध संबंधी कानून बनाने में भी योगदान दिया है.



