Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : खेल-खेल में पानी समझकर पी गई शराब, तीन साल की मासूम बच्ची की मौत, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh News : प्रदेश के बलरामपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मासूम बच्ची की शराब पीने से मौत हो गई। बच्ची की उम्र तीन साल थी। बच्ची खेल-खेल में शराब पी गई। बताया जा रहा है कि बच्ची खेल रही थी। इस दौरान घर में रखी महुआ शराब को पानी समझकर पी गई। आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कालेज में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवारवाले सदमे हैं। घटना बलरामपुर के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव की है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल बने रमेन डेका, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

जानकारी के मुताबिक, डिंडो पुलिस चौकी के ग्राम बैकुंठपुर में तीन वर्षीय सरिता सोमवार की सुबह घर में खेल रही थी. उसकी मां सावित्री पास में ही काम कर रही थी. इस दौरान बच्ची खेलते हुए अपनी दादी के कमरे में पहुंची, जहां वहां शराब की बोतल और गिलास रखा हुआ था. बच्ची ने बोतल में रखी शराब को पानी समझकर पी लिया।

अनजाने में शराब पीने के बाद बच्ची को नशा चढ़ने लगा तो वह अपनी मां के पास पहुंची और नहलाने के लिए कहा. वहीं थोड़ी देर में वह बेहोश हो गई. उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी. बच्ची के पिता रामसेवक ने अपनी मां के कमरे में जाकर देखा तो वहां शराब की बोतल और गिलास पड़ा हुआ था. गिलास में शराब भी पड़ी थी। (Chhattisgarh )

बच्ची की हालत ख़राब होने पर परिजन उसे वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत बिगड़ता देख उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया. बच्ची को सोमवार की शाम अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया, जहां मंगलवार को 3 वर्षीय सरिता ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!