Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी रायपुर में अशोका बिरयानी के 2 कर्मचारियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अशोका बिरयानी होटल लाभंडी में एक दुखद घटना घटित हुई। अशोका बिरयानी सेंटर के गटर टैंक की सफाई के लिए दो कर्मचारियों को गटर में उतारा गया था। अज्ञात कारणों से दोनों कर्मचारी गटर में फंस गए और उनकी मौत हो गई। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े :- डरा रही है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, इजरायल-ईरान टेंशन से भड़केगी जंग, शुरू हो जाएगा तीसरा विश्वयुद्ध!

मृतकों की पहचान डेविड साहू 19 वर्ष, निवासी खामहरिया, जिला धमतरी, नीलकुमार पटेल, 30 वर्ष, निवासी खुटादरहा, जांजगीर, जिला जांजगीर के रूप में हुई है। (Raipur News)

यह भी पढ़े :- बीजेपी ने सोशल मीडिया में लिखा- Get_Out_Supriya, कांग्रेस नेत्री के खिलाफ पार्टी ने खोला मोर्चा, पढ़े पूरी खबर

बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारियों को गटर टैंक की सफाई के लिए उतारा गया था। कुछ ही देर बाद, वे गटर में फंस गए और उन्हें बाहर निकालने में काफी मुश्किलें आईं। काफी प्रयासों के बाद, उन्हें गटर से बाहर निकाला गया और उन्हें तुरंत वी केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। जंहा डॉक्टरों ने दोनों कर्मचारियों को मृत घोषित कर दिया। (Raipur News)

Back to top button
error: Content is protected !!