Google Analytics —— Meta Pixel

Road Accident In Balodabazar : दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत से 2 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Road Accident In Balodabazar : जिला मुख्यालय से एक किलोमीटर दूर लटुवा नाले के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं 3 युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 2 युवकों को प्राथमिक इलाज देने के बाद रायपुर रेफर किया गया है। मामला बलौदाबाजार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार (Road Accident In Balodabazar) थाना क्षेत्र के अर्जुनी के रहने वाले ऋषि साहू, धनेश्वर साहू और प्रमोद अपनी बाइक से लटुवा की ओर आ रहे थे। इनकी बाइक की भिड़ंत लटुवा पुल पर एक दूसरी बाइक से आमने-सामने हो गई। दूसरी बाइक पर लक्षानपुर निवासी लवकेश जांगड़े और सोना लाल टंडन सवार थे। हादसे के बाद दोनों बाइक पर सवार पांचों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़ें:- हितग्राहियों को CM भूपेश बघेल की सौगात, गोधन न्याय योजना की राशि करेंगे जारी

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां दो युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं 3 युवक घायल थे। घायलों को पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई। यहां गंभीर रूप से घायल दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं एक को मामूली चोट लगी थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मृत युवकों के नाम अर्जुनी निवासी ऋषि साहू और लक्षनपुर निवासी लवकेश जांगड़े हैं। दोनों दो अलग-अलग बाइक पर सवार थे।

वहीं युवक धनेश्वर साहू और सोना लाल टंडन जो गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। अर्जुनी निवासी प्रमोद को हल्की चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों मृत युवकों के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई और आगे की कार्रवाई में जुटी है। (Road Accident In Balodabazar)

Back to top button
error: Content is protected !!