फेस्टिव सीजन से भरा है 2024, कब मनाई जाएगी होली, यहां देखें-सभी त्योहारों की लिस्ट

Festival Calendar 2024 : साल 2023 एक महीने बाद खत्म हो जाएगा. साल खत्म होने से पहले लोगों में अक्सर यह जानने की उत्सुकता होती है कि अगली साल को कौन सा त्योहार किस दिन पड़ेगा. हिंदू धर्म के हर एक त्योहार की एक अलग महत्ता होती है लेकिन ऐसे कुछ खास त्योहार होते हैं जिनकी धूम पहले से ही शुरु हो जाती है. इस लेख में आप उन्हीं कुछ खास त्योहारों की 2024 में पड़ने वाली डेट के बारे में जानेंगे.
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : बिलासपुर हाईकोर्ट ने सहायक शिक्षकों के पक्ष में सुनाया ये बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर
हिंदू धर्म के अनुसार, चैत्र माह के बाद नया वर्ष शुरू हो जाता है. चैत्र के बाद वैशाख, आषाढ और क्रम से सभी महीने पड़ते हैं. हिंदू धर्म के सभी त्योहार हर साल अलग-अलग दिन पर पड़ते हैं. आने वाले साल 2024 में कौन सा त्योहार कब पड़ेगा और क्या होगी उसकी तारीख, चलिए जानते हैं.
चलिए देखते हैं Festival Calendar 2024
मकर संक्राती
जनवरी माह में सूर्य के उत्तरायण होने और धनु से मकर राशि में प्रवेश करने पर सकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है. कई सालों से मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जाता रहा है लेकिन 2024 में यह पर्व 15 तारीख को मनाया जाएगा क्योंकि सूर्य इसी दिन मकर राशि में प्रवेश कर रहा है.
महाशिवरात्रि
हिंदी माह फाल्गुन में कृष्ण चतुर्दशी पर महाशिवरात्री मनाया जाता है. यह भगवान शिव के सबसे प्रमुख त्योहारों में है. ऐसी मान्यता है कि इसी समय भगवान लिंग के रूप में प्रगट हुए थे. 2024 में महाशिवरात्री 8 मार्च को मनाया जाएगा.
होली कब है?
2024 में होलिका दहन रविवार 24 मार्च को जबकि 25 को होली या धुरेड़ी का त्योहार खेला जाएगा. हिंदू धर्म ग्रंथों में मान्यता है कि फाल्गुन मास के पुर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है. इस महीने पुर्णिमा दो दिन रहेगी.
सावन कब से कब तक रहेगा
भगवान शिव के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है. लगातार 1 महीने तक भगवान शिव की अराधाना की जाती है. प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, सावन में शिव लिंग पर जल चढ़ाने की परंपरा सालों से चलती आ रही है. इस साल सावन 22 जुलाई से लेकर सोमवार 19 अगस्त तक रहेगा.
रक्षाबंधन
श्रावण मास की पुर्णिमा के दिन रक्षाबंधन मनाया जाता है. इस साल 2024 की अंतिम सोमवारी यानी की 19 अगस्त को ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा.
श्री कृष्ण जन्माष्टमी
हिंदी मास के भाद्रपद या भादो के महीने के कृष्ण पक्ष में जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है. इस साल 26 अगस्त को यह त्योहार मनाया जाएगा.
शारदीय नवरात्रि 2024
हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार, शारदीय नवरात्रि है. इस दौरान 9 दिन का उपवास कर मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का पूजा किया जाता है. इस साल नवरात्रि 3 से 11 अक्टूबर को मनाया जाएगा और नवरात्रि के अगले दिन यानी कि 12 अक्टूबर को दशहारा का उत्सव मनाया जाएगा.
2024 की दिवाली
कार्तिक मास के आमवस्या को दिवाली पर्व काफी धूम-धाम से मनाया जाता है. इस साल दिवाली गुरुवार 31 अक्टूबर को मानाई जाएगी. दिवाली पर धन की देवी लक्षमी की पूजा की जाती है. (Festival Calendar 2024)



