छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कल संभव, आज तय हो सकते हैं पर्यवेक्षक

Chhattisgarh New CM Face: छत्तीसगढ़ में BJP ने 5 साल बाद जोरदार तरीके से सत्ता में वापसी की है। इस बीच मुख्यमंत्री फेस को लेकर मंथन का दौर जारी है। हालांकि आज छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी पर्यवेक्षक तय हो सकते हैं। रायपुर में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और नितिन नबीन के साथ पर्यवेक्षक विधायकों से रायशुमारी करेंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद 9 दिसंबर को विधायक दल की बैठक में CM का ऐलान किया जा सकता है। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास में पर्यवेक्षक तय नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें:- नरेंद्र सिंह तोमर के इस्तीफे के बाद अर्जुन मुंडा बने कृषि मंत्री, इन मंत्रियों को भी मिला अतिरिक्त प्रभार

नड्डा के घर में दिनभर नेताओं की बैठक होती रही। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने जेपी नड्डा से मुलाकात की। नड्डा के निवास पर काफी देर तक दोनों के बीच चर्चा हुई। रेणुका सिंह ने भरतपुर-सोनहत सीट से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की हैं। मुख्यमंत्री पद की रेस में उनका नाम भी चल रहा है। छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्यों के मुख्यमंत्री को लेकर दिल्ली में गुरुवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई है। बैठक शुरू होते ही PM मोदी को इस जीत के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये मेरी नहीं, पूरी टीम की जीत है। (Chhattisgarh New CM Face)

छत्तीसगढ़ के 2 सांसदों ने दिया इस्तीफा

इससे पहले बुधवार को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीते 2 सांसदों अरुण साव और गोमती साय ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वहीं रेणुका सिंह भी दिल्ली में हैं। इस्तीफे की बात पर उन्होंने कहा कि पार्टी जैसा निर्देश देगी, वैसा करेंगे। इसके बाद ये साफ हो गया कि इन नेताओं की प्रदेश में ही अहम भूमिका रहने वाली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी और गोमती साय पत्थलगांव विधानसभा सीट से निर्वाचित हुई हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 4 सांसदों को उतारा था। इनमें से सिर्फ विजय बघेल को ही हार का सामना करना पड़ा। (Chhattisgarh New CM Face)

मुख्यमंत्री के लिए रेस में ये हैं नाम

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के लिए पूर्व CM रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, ​​​केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और पूर्व कलेक्टर ओमप्रकाश चौधरी के नाम आगे चल रहे हैं। इनमें से किसी एक को ही छत्तीसगढ़ का मुखिया बनाया जा सकता है। इधर, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हरिचंदन ने छठवीं विधानसभा गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पांचवी विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो गया। वहीं 2018 में निर्वाचित विधायकों की विधायकी भी खत्म हो गई है। हारे हुए विधायक अब पूर्व की श्रेणी में आ गए हैं। ऐसे में विधानसभा सचिवालय ने उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया है। (Chhattisgarh New CM Face)

Related Articles

Back to top button