Google Analytics —— Meta Pixel

Salman Khan Firing Case : पुलिस को मिली एक और कामयाबी, हरियाणा से अरेस्ट हुआ छठा आरोपी

Salman Khan Firing Case : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है. पुलिस ने हरियाणा से छठे आरोपी को अरेस्ट किया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम हरपाल सिंह है.

बताया जा रहा है कि हरपाल ने आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को आर्थिक मदद दी थी और रेकी करने के लिए कहा था. हैरी उर्फ हरपाल को क्राइम ब्रांच टीम ने कोर्ट में पेश किया गया, और उसकी 4 दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी. लेकिन कोर्ट ने हैरी उर्फ हरपाल को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड ही दी. इसके बाद मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम हैरी को लेकर मुंबई रवाना हो गई.

यह भी पढ़े :- PM Modi Nomination : पीएम मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी समेत चारों प्रस्तावक रहे मौजूद

कुछ दिन पहले ही पुलिस ने मामले के पांचवें आरोपी मोहम्मद चौधरी को राजस्थान से गिरफ्तार किया था. बता दें कि 14 अप्रैल को हुई इस घटना (Salman Khan Firing Case) के बाद से ही मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें:- बीजापुर में जवानों को मिली बड़ी सफलता, 6 महिला समेत 14 नक्सली गिरफ्तार, दंतेवाड़ा में 2 नक्सलियों ने डाले हथियार  

वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती केंद्रीय कारागार में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी (Salman Khan Firing Case) मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है। अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। वहीं लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी।

Back to top button
error: Content is protected !!