Google Analytics —— Meta Pixel

डिप्टी CM साव ने कहा- 4 जून के बाद ढूंढने से नहीं मिलेंगे कांग्रेसी, डहरिया ने किया पलटवार

Sao on Congress Party: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश यानी जम्मू-कश्मीर की 96 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुके हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश की 175 और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग हुई। इस बीच छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि मतदाताओं का उत्साह प्रोइनकंबेंसी का रुझान है। PM नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों ने घर से निकलकर वोट दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर BJP जीत रही है।

यह भी पढ़ें:- महादेव सट्टा एप के जाल में फंसा कारोबारी, जहर खाकर की खुदकुशी

डिप्टी CM ने कहा कि अब कांग्रेस को सोचना पड़ेगा कि वे आखिर कहां जाएं। छत्तीसगढ़ की जनता ने तय कर लिया है कि बीजेपी की झोली में सारी सीटों को डालना है। मोदी की गारंटी और 10 साल के काम के आधार पर 11 की 11 सीट बीजेपी जीतेगी। BJP में लोगों के शामिल होने को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी अप्रासंगिक हो गई है। कांग्रेस पार्टी समाप्ति की ओर बढ़ रही है। 4 जून के बाद ढूंढते रह जाएंगे कि कांग्रेस पार्टी कहां है। (Sao on Congress Party)

मुगालते में हैं अरुण साव: डहरिया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो राजनीति की है वह लोगों के सामने है। सिर्फ एक परिवार के हित संरक्षण के लिए राजनीति की गई। जब जनता के प्रति जवाब दे ही समाप्त हो जाए, तो ऐसी पार्टी समाप्त होने वाली है। लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष आवश्यक है, लेकिन कांग्रेस अपने कर्मों से समाप्त हो रही है। कुछ समय बाद कांग्रेस को खुद को ढूंढना पड़ेगा कि वह कहां है। कांग्रेसी ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे। इस पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि डिप्टी CM अरुण साव मुगालते में हैं। सत्ता के दम पर अनर्गल बात कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में BJP नेता धरातल में बात करें। (Sao on Congress Party)

Back to top button
error: Content is protected !!