Google Analytics —— Meta Pixel

भारतमाला परियोजना में 220 करोड़ का मुआवजा घोटाला: EOW ने की जांच शुरू

Scam in BharatMala Project : भारतमाला परियोजना में 220 करोड़ रुपये के मुआवजे से जुड़े घोटाले की खबर सामने आई है। इस मामले में छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing – EOW) ने जांच शुरू कर दी है। यह घोटाला रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के निर्माण के दौरान जमीन अधिग्रहण और मुआवजे की प्रक्रिया में अनियमितताओं से संबंधित है।

यह भी पढ़े :- कन्या भोग के लिए गई 6 साल की बच्ची की पड़ोसी के कार में मिली लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

जानकारी के अनुसार, अधिकारियों और कुछ भूस्वामियों ने मिलकर मुआवजे की राशि को कथित तौर पर बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया, जिससे केंद्र सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। EOW ने इस मामले में सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं और जल्द ही FIR दर्ज करने की तैयारी चल रही है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने इस मामले में CBI जांच की मांग भी की है, उनका कहना है कि यह घोटाला व्यापक स्तर पर हुआ है और इसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं। (Scam in BharatMala Project)

जांच के परिणामस्वरूप दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। यह मामला भारतमाला परियोजना की पारदर्शिता और कार्यान्वयन पर सवाल खड़े कर रहा है।

क्या है भारतमाला परियोजना का मुआवजा घोटाला?

छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत राजधानी रायपुर से विशाखपट्टनम तक 950 कि.मी. सड़क निर्माण किया जा रहा है. इस परियोजना में रायपुर से विशाखापटनम तक फोरलेन सड़क और दुर्ग से आरंग तक सिक्स लेन सड़क बनना प्रस्तावित है. इस सड़क के निर्माण के लिए सरकार ने कई किसानों की जमींने अधिग्रहित की हैं. इसके एवज में उन्हें मुआवजा दिया जाना है, लेकिन कई किसानों को अब भी मुआवजा नहीं मिल सका है. विधानसभा बजट सत्र 2025 के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने इस मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद इस मामले में जांच का फैसला लिया गया। (Scam in BharatMala Project)

Back to top button
error: Content is protected !!