कन्या भोग के लिए गई 6 साल की बच्ची की पड़ोसी के कार में मिली लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

Child Murdered in Durg: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कन्या भोग के लिए गई 6 साल की बच्ची की लाश पड़ोसी के कार में मिली है। ऐसे में परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और युवक के कार-घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है, जहां रविवार सुबह 9 बजे बच्ची पास के मंदिर में दूसरी बच्चियों के साथ कन्या भोज के लिए गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दिनभर तलाश के बावजूद बच्ची का पता नहीं चला। हालांकि शाम को बच्ची की लाश घर के पास स्थित पार्क में 28 साल के युवक की कार में मिली।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार की कल से होगी शुरुआत, जानिए क्या-क्या मिलेगी सुविधा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को दुर्ग जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बच्ची की मौत का कारण इलेक्ट्रिक शॉक बताया है। बच्ची की दादी ने बताया कि उन्होंने युवक को दिन में कार के आसपास घूमते देखा था। युवक की तीन-चार कार है। शाम को उसने ही जानकारी दी थी कि बच्ची कार में है। कार लॉक थी, उसने ही दरवाजा खोला था। दादी ने बताया कि बच्ची बहुत बुरी हालत में सीट के नीचे पड़ी थी, जिसके हाथ अकड़े हुए थे। चेहरे पर खरोच के निशान थे। होंठ और नाक से खून निकल रहा था। पूरे शरीर पर चोट के निशान थे और चमड़ी उधड़ी हुई थी। (Child Murdered in Durg)
आरोपी के कार में तोड़फोड़
बच्ची की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए, जिन्होंने मौके पर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया की जांच की जा रही है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। वहीं संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। उन्होंने देर रात संदेही के घर जाकर आग लगा दी। इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। आग लगने से घर के बाहर खड़ी बाइक पूरी जल गई। परिजन घर में ताला लगाकर दूसरी जगह चले गए हैं। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। (Child Murdered in Durg)
बच्ची की मां ने मांगी फांसी की सजा
इधर, बच्ची की मासूम की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां का कहना है कि उसकी बच्ची रामनवमी पर सुबह-सुबह हंसते हुए नौ कन्या भोग खाने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। कई घंटे तलाश करने के बाद देर शाम को एक कार के अंदर बुरी हालत में मिली। मां ने कहा कि मेरी मासूम बच्ची ने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा था, वो तो कन्या भोज के लिए गई थी, उसके चेहरे, शरीर को बुरी तरह से नोंचा गया है। उसके शरीर पर जलने के निशान हैं। आरोपी को फांसी दो। मोहन नगर TI शिव कुमार चंद्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। अभी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा किया जाएगा। (Child Murdered in Durg)



