Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 298 मरीज, रायपुर सबसे आगे

H1N1Virus : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 46 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही 1 जनवरी 2026 से अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 298 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 127 मरीज रायपुर जिले में मिले हैं।

रायपुर में 19 नए मरीज

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रायपुर में एक दिन में 19 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में इस साल अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 127 पहुंच गई है। प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में रायपुर में संक्रमण के मामले सबसे अधिक हैं। (H1N1Virus)

कई जिलों में मिले नए संक्रमित

ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिलासपुर में 3, बलौदाबाजार में 2, बस्तर में 2, दुर्ग में 4, जांजगीर-चांपा में 1, कोंडागांव में 1, कोरबा में 3, महासमुंद में 2, मुंगेली में 1, राजनांदगांव में 2 और सरगुजा में 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं, दूसरे राज्यों से आए 5 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।

113 मरीज एक्टिव

प्रदेश में फिलहाल स्वाइन फ्लू के 113 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 32 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है, जबकि 81 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों के उपचार और निगरानी पर नजर बनाए हुए है।

अब तक किसी मौत की पुष्टि नहीं

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 1 जनवरी से 8 सितंबर 2026 तक प्रदेश में कुल 298 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि अब तक स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। (H1N1Virus)

Back to top button
error: Content is protected !!