Google Analytics —— Meta Pixel

एक ओवर में बने 39 रन, टूट गया युवराज सिंह का वर्ल्ड रिकॉर्ड, विध्वंसक अंदाज में 6 छक्के भी उड़ाए, पढ़े पूरी खबर

WORLD RECORD CREATED IN MEN’S T20 : टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार नहीं, बल्कि अब तक 5 बार एक ओवर में 36 रन बन चुके हैं, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है, जब एक ओवर में कुल 39 रन बने हैं। एक ही ओवर में 6 छक्के भी पड़े और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जो अभी तक भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड, नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी, भारत के रोहित शर्मा/रिंकू सिंह और वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड के नाम दर्ज था। हालांकि, अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड समोया के बल्लेबाड डेरियस विसर के नाम दर्ज हो गया है।

यह भी पढ़ें:-  BJP ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणा पत्र को बताया राष्ट्र विरोधी, आर्टिकल 370 को कहा- एक्सपायर हो चुका इंजेक्शन

दरअसल, समोया के बल्लेबाज डेरियस विसर ने वानुअतु के खिलाफ एक ही ओवर में 39 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के भी शामिल थे। हालांकि, ये छक्के लगातार नहीं थे, लेकिन एक ही ओवर में जरूर आए। कुल तीन गेंद नो बॉल थीं। इस तरह एक ओवर में 39 रन बने, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में 39 रन नहीं बने थे। डेरियस विसर ने नालिन निपिको के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी की। डेरियस विसर ने अपनी टीम के लिए शतक भी जड़ा और एक नया कीर्तिमान विश्व स्तरीय क्रिकेट में बनाया। (WORLD RECORD CREATED IN MEN’S T20)

डेरियस विसर ने वानुअतु के गेंदबाज नालिन निपिको के खिलाफ पारी के 15वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े। चौथी गेंद नो बॉल रही, जिस पर कोई रन नहीं बना। अगली गेंद पर डेरियस विसर ने फिर से छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद ओवर की डॉट रही, लेकिन अगली गेंद पर डेरियस विसर ने फिर से छक्का जड़ दिया। हालांकि, ये गेंद नो बॉल रही और फिर से निपिको ने आखिरी गेंद फेंकी तो डेरियस विसर ने एक और छक्का जड़ा। इस तरह कुल 6 छक्के इस ओवर में पड़े और तीन रन नो बॉल के तौर पर मिले। इस तरह कुल 39 रन एक ही ओवर में बने। (WORLD RECORD CREATED IN MEN’S T20)

Back to top button
error: Content is protected !!