Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने ली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, चार राज्यों के चुनाव को लेकर चर्चा

Congress Screening Committee: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी यानी CSC के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान चार राज्यों-जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही उम्मीदवारों के चयन और चुनाव तैयारियों को लेकर मंथन हुआ। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि हमने चारों राज्यों में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें:-  BJP ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणा पत्र को बताया राष्ट्र विरोधी, आर्टिकल 370 को कहा- एक्सपायर हो चुका इंजेक्शन

उन्होंने कहा कि हम चारों राज्यों में जीतेंगे। 2-3 दिनों में जम्मू-कश्मीर को लेकर CEC की बैठक होगी और 4-5 दिनों में हरियाणा को लेकर CEC की बैठक होगी। जम्मू-कश्मीर में हम गठबंधन में हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य भाजपा को हराना है। जम्मू-कश्मीर में हमें भाजपा मुक्त सरकार चाहिए। हम इसके लिए तैयार हैं और मुझे लगता है कि हर कोई इस दिशा में सोचेगा। वेणुगोपाल ने कहा कि जहां भी हमारी राज्य समिति है, वे गठबंधन की योजना बना रहे हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी 4 राज्यों में भाजपा को हराया जाए। (Congress Screening Committee)

अलग-अलग स्क्रीनिंग कमेटी का गठन

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि यह स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक थी। बहुत जल्द केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी और उसमें हम पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची पर फैसला करेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने 1 अगस्त को 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया था। सुखविंदर सिंह रंधावा को जम्मू-कश्मीर का जिम्मा दिया गया। मधुसूदन मिस्त्री को महाराष्ट्र और अजय माकन को हरियाणा का अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं गिरीश चोडनकर को झारखंड इलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं। (Congress Screening Committee)

Back to top button
error: Content is protected !!