वन विभाग में 64 सहायक वन संरक्षकों का तबादला, नए पदस्थापना आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए 64 सहायक वन संरक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। 2 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक उनकी नई पदस्थापना पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
वन विभाग के इस फेरबदल में प्रदेश के विभिन्न वन मंडलों, जिला यूनियनों, टाइगर रिजर्व, वन विकास निगम, विभागीय मुख्यालय सहित अन्य वन प्रबंधन इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। आदेश में संबंधित अधिकारियों की वर्तमान पदस्थापना के साथ-साथ उनकी नवीन पदस्थापना का भी उल्लेख किया गया है।
इस तबादला आदेश से स्पष्ट है कि फेरबदल का दायरा केवल एक-दो जिलों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के कई हिस्सों में मैदानी और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक बदलाव किए गए हैं। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने से संबंधित वन क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कोशिश के तौर पर इसे देखा जा रहा है।




