Google Analytics —— Meta Pixel

Israel Lebanon War : लेबनान में 8 इजरायली सैनिक मारे गए, नेतन्याहू ने दी श्रद्धांजलि

Israel Lebanon War : इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि बुधवार को लेबनान में युद्ध अभियानों में आठ सैनिक शहीद हुए हैं। यह हिजबुल्लाह को निशाना बनाने के लिए सीमा पार करने के बाद से इजरायली सेना को पहला नुकसान है। आज ही इजरायली सेना ने बताया था कि उसके एक कैप्टन ईटन इत्जाक सैन्य कार्रवाई के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। आईडीएफ ने पहले इसे लेबनान के जमीनी अभियानों में पहला नुकसान बताया था। हालांकि, बाद में शहीद हुए सैनिकों की संख्या को अपडेट कर दिया गया।

यह भी पढ़े :- Shardiya Navratri 2024 : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन इस तरह करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इस्राइली पीएम ने दी सैनिकों को श्रद्धांजलि
वहीं, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा, मैं अपने दिन की गहराइयों से उन परिवारों को संवेदनाएं भेजता हूं, जिन्होंने आज लेबनान में अपने वीरों को खोया। ईश्वर उनके बलिदान को आशीर्वाद दे। उनकी यादें सदा जिंदा रहें। हम ईरान के खिलाफ एक कठिन युद्ध में हैं, जो हमें नष्ट करने की कोशिश कर रहा है। हम एक साथ खड़े रहेंगे और ईश्वर की मदद से हम एक होकर विजयी होंगे। हम दक्षिण से अपहरण किए गए अपने लोगों को वापस लाएंगे।ष हम अपने निवासियों को उत्तर में वापस ले जाएंगे और हम इस्राइल की स्थिरता की गारंटी देंगे। (Israel Lebanon War )

आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि लेबनान में सैन्य कार्रवाई के दौरान सात और सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। सेना ने कहा, “कैप्टन ईटन इत्ज़ाक ओस्टर, उम्र 22 वर्ष… लेबनान में युद्ध के दौरान मारे गए।” एक सैन्य वेबसाइट ने बताया कि ओस्टर बुधवार को हुए अभियान के दौरान शहीद हुए थे। हालांकि, उनकी मौत से जुड़ा कोई और विवरण नहीं दिया गया।

इस बीच हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इजरायली सेना के तीन टैंकों को नष्ट कर दिया है और दर्जनों सैनिकों को मार गिराया है। लेबनानी मिलिशिया ने यह भी कहा कि उसके लड़ाके इजरायली सैनिकों के साथ भिड़ रहे हैं। समूह ने पहले यह भी दावा किया था कि उसने इजरायली सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है, जब वे उत्तर-पूर्व में सीमावर्ती गांव अडेसेह में घुसने का प्रयास कर रहे थे। (Israel Lebanon War )

Back to top button
error: Content is protected !!