Google Analytics —— Meta Pixel

Shardiya Navratri 2024 : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन इस तरह करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Shardiya Navratri 2024 : आज आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत है। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 24 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 32 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

यह भी पढ़े :- Horoscope 3 October 2024: आज गुरुवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

नवरात्रि (Shardiya Navratri 2024) का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है. मां शैलपुत्री हिमालय की पुत्री हैं इसीलिए उनका नाम शैलपुत्री पड़ा है. मान्यतानुसार मां शैलपुत्री की पूजा-आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. यहां जानिए नवरात्रि के पहले दिन किस तरह किया जाता है मां शैलपुत्री का पूजन, कैसा है मां का स्वरूप और इस दिन किस रंग के वस्त्र पहनने माने जाते हैं शुभ।

मां शैलपुत्री की पूजा का शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2024) के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है. आज 3 अक्टूबर, गुरुवार के दिन मां शैलपुत्री की पूजा सुबह 6 बजकर 15 मिनट से सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक की जा सकती है. इसके पश्चात अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ भी मां शैलपुत्री का पूजन किया जा सकता है. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहने वाला है।

मां शैलपुत्री का स्वरूप

पौराणिक कथाओं के अनुसार मां शैलपुत्री का स्वरूप कुछ इस तरह का होता है. मां वृषभ पर सवार होती हैं, मां के दाहिने हाथ में त्रिशूल होता है और मां के बाएं हाथ में कमल का फूल रहता है. मां की छवि सौम्यता, स्नेह, धैर्य और करुणा को दर्शाती है।

किस रंग के वस्त्र पहनें

मां शैलपुत्री की पूजा करने के लिए सुबह स्नान पश्चात मां का स्मरण किया जाता है और व्रत का संकल्प लिया जाता है. इस दिन मां का प्रिय रंग पहना जा सकता है. श्वेत यानी सफेद रंग को मां शैलपुत्री का प्रिय रंग माना जाता है. ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा में श्वेत रंग (White Color) के कपड़े पहने जा सकते हैं।

कलश स्थापना मुहूर्त 2024

पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त है। पहला शुभ मुहूर्त प्रातः काल 6 बजकर 2 मिनट से लेकर प्रातः काल 7 बजकर 7 मिनट तक रहने वाला है। इसके बाद नवरात्रि के घटस्थापना के लिए दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर के समय का है। यह मुहूर्त सुबह 11 बजकर 34 मिनट से लेकर दोपहर 12:21 तक रहेगा। इस दौरान भी कलश स्थापना कर सकते हैं।

कलश स्थापना पूजा विधि

कलश स्थापना करने से पहले आप एक मिट्टी के पात्र को लें। फिर एक साफ थाली में थोड़ी सी मिट्टी को डाल दें। अब उसमें जौ के बीज को मिलाएं। इसके बाद इसे मिट्टी के पात्र में डालें और पानी से छिड़काव करें। एक तांबे अथवा मिट्टी के कलश पर रोली से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। फिर उसके ऊपरी भाग में मौली बांध लें। अब कलश में साफ जल के साथ उसमें थोड़ा गंगाजल भी मिला लें। फिर उसके ऊपर दूब, अक्षत, सुपारी और कुछ पैसे रख दें। इसके बाद आप आम या अशोक की पत्तियां कलश के ऊपर रख दें।एक नारियल को लाल चुनरी से लपेटकर मौली बांध दें।फिर इस नारियल को कलश के बीच में रख दें, और बाद में इसे पात्र के मध्य में स्थापित कर दें।इस दौरान माता रानी के मंत्रों का जाप करते रहें, इससे देवी प्रसन्न होती हैं।

ऐसे करें पूजा संपन्न

मां शैलपुत्री की पूजा करने के लिए मंदिर की सफाई करके चौकी सजाई जाती है. चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाते हैं और मां शैलपुत्री की तस्वीर या मूर्ति इस चौकी पर सजाते हैं. मां के समक्ष फल, फूल और गंध आदि अर्पित किए जाते हैं. मां को भोग लगाया जाता है, पूजा आरती की जाती है और पूजा का समापन होता है।

Back to top button
error: Content is protected !!