Chhattisgarh Naxalite Encounter : नारायणपुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 महिला माओवादी ढेर
मौके से हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh Naxalite Encounter : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज गुरुवार को हुई मुठभेड़ (Chhattisgarh Naxalite Encounter) में दो महिला माओवादी मारी गईं। यह मुठभेड़ जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के जंगलों में हुई, जहां सुरक्षाबलों ने गुप्त सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी अभियान चलाया था।
यह भी पढ़े :- CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, नवा रायपुर से नारायणपुर तक मिली नई जिम्मेदारियां
पुलिस के अनुसार, मारे गए दोनों नक्सली महिला सदस्य प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़ी थीं और उन पर कई गंभीर मामलों में शामिल होने के आरोप थे। मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोला-बारूद और नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया है।
इलाके में चल रहा है सर्च ऑपरेशन
मुठभेड़ (Chhattisgarh Naxalite Encounter) के बाद पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है, ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की जांच की जा सके। सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है।



