Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : चोरी के बाद चोर की उठक-बैठक! CCTV कैमरे के सामने मांगी माफी, पुलिस जांच में जुटी

गैरेज से 25 हजार की वायर चोरी, वीडियो में दिखा चोर का 'प्रायश्चित'

Chhattisgarh News : सूरजपुर जिले में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसने पुलिस समेत आम लोगों को भी हैरान कर दिया है। नेशनल हाईवे-43 पर स्थित एक गाड़ी गैरेज से तार चुराने के बाद चोर ने वहीं लगे CCTV कैमरे के सामने माफ़ी मांगी और उठक-बैठक भी की। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े :- SCO शिखर सम्मेलन में भारत का सख्त रुख, राजनाथ सिंह ने संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर से किया इनकार

दुकानदार के मुताबिक, गैरेज से करीब ₹25,000 के वायर चोरी हुए हैं। इससे पहले भी इलाके में गाड़ियों से तार चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। चोर ने चेहरे को कपड़े से ढंक रखा था, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है। (Chhattisgarh News)

पुलिस जुटी जांच में

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की पहचान करने की कोशिश कर रही है। चोरी के बाद इस तरह का ‘प्रायश्चित’ करना स्थानीय लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!