छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली साजिश: परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश, समय रहते पड़ोसियों ने बचाई जान

Chhattisgarh Crimes News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की नंदिनी टाउनशिप में देर रात एक परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर से ताला लगाकर उसमें आग लगा दी। लेकिन गनीमत रही कि समय रहते पड़ोसी जाग गए और परिवार की जान बच गई। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
यह भी पढ़े :- US India trade deal : भारत के लिए ट्रंप का बड़ा ऐलान, जल्द हो सकता है ऐतिहासिक व्यापार समझौता!
दरवाजे पर ताला और अंदर लगी आग
इस वारदात की शिकायत पीड़ित रामेश्वर कुमार विश्वकर्मा ने थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रात के समय घर में अचानक कूलर से धुंआ भरने लगा, जिससे उन्हें अनहोनी का आभास हुआ। जब बाहर निकलने की कोशिश की गई तो देखा कि दरवाजे पर बाहर से ताला जड़ा गया है।
पड़ोसियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
रामेश्वर ने तुरंत पड़ोसियों को फोन कर बुलाया। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। तब तक आग विकराल हो चुकी थी। लोगों ने मिलकर आग बुझाई, लेकिन तब तक घर में खड़ी स्विफ्ट कार और एक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या की कोशिश का केस
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 326 के तहत केस दर्ज किया है। एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। (Chhattisgarh Crimes News )
वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्थानीय लोग आग बुझाते नजर आ रहे हैं। इस सनसनीखेज वारदात को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने जल्द से जल्द साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की है। (Chhattisgarh Crimes News )



