US India trade deal : भारत के लिए ट्रंप का बड़ा ऐलान, जल्द हो सकता है ऐतिहासिक व्यापार समझौता!

US India trade deal : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार, 26 जून 2025 को संकेत दिया कि भारत के साथ एक बड़ा व्यापार समझौता जल्द हो सकता है। व्हाइट हाउस में आयोजित बिग ब्यूटीफुल बिल कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ एक डील पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और अब भारत के साथ भी व्यापार के मोर्चे पर महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है।
यह भी पढ़ें :- Kolkata college gangrape : शादी से इनकार करने पर गैंगरेप; वीडियो बनाकर धमकाया, तीनों आरोपी TMC से जुड़े
ट्रंप ने कहा, “हर कोई हमारे साथ डील करना चाहता है। कुछ महीने पहले मीडिया अलग सोच रही थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। हमने चीन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर कर लिए हैं और संभवतः भारत के साथ भी एक बड़ा सौदा होगा। हम भारत को व्यापार के लिए और अधिक खोलने जा रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे हमने चीन के साथ किया।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका हर देश के साथ समान व्यवहार नहीं करेगा। “कुछ देशों के लिए हम सिर्फ एक पत्र भेजेंगे और कहेंगे- बहुत-बहुत धन्यवाद, अब आपको 25, 35 या 45 प्रतिशत शुल्क देना होगा,” ट्रंप ने कहा। (US India trade deal)
इससे पहले भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी जानकारी दी थी कि भारत और अमेरिका एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। 10 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोयल ने बताया कि फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी व्यापार को बढ़ाने और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते की दिशा में कदम उठाने पर सहमति जताई थी। (US India trade deal)
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर भी चीन के साथ डील की पुष्टि करते हुए लिखा, “चीन हमारे लिए रेयर अर्थ मैग्नेट्स और अन्य दुर्लभ सामग्रियों की आपूर्ति करेगा।”
व्हाइट हाउस ने बाद में बयान जारी कर कहा कि अमेरिका और चीन ने जिनेवा समझौते को लागू करने के लिए सहमति व्यक्त की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच अतिरिक्त समझ बनी है जिससे समझौते का तेजी से कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा। (US India trade deal)



