Puri Rath Yatra stampede : जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान क्यों मची भगदड़ ? ओडशा सरकार के मंत्री ने बताई ये वजह…

Puri Rath Yatra stampede : ओडिशा के पुरी जिले में रविवार सुबह भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हो गए। हादसा तड़के करीब 4 बजे श्रीगुंडिचा मंदिर के पास हुआ जब भारी भीड़ दर्शन के लिए एकत्रित थी। मृतकों की पहचान बसंती साहू (बोलागढ़), प्रेमकांत मोहंती और प्रवती दास (बालिपटना) के रूप में की गई है।
पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस. स्वैन ने बताया कि यह दुर्घटना भारी भीड़ की वजह से हुई। रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे थे, और सरधाबली इलाके में रथ खींचने के बाद लोगों की भीड़ अचानक अनियंत्रित हो गई।
यह भी पढ़ें :- Rashifal 30 June 2025: आज सोमवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
ओडिशा के विधि मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। राज्य के डीजीपी को मौके पर भेजा गया है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंत्री ने बताया कि हादसा दम घुटने और धक्का-मुक्की की वजह से हुआ। छह से सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। (Puri Rath Yatra stampede)
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, अनुष्ठान के लिए सामग्री ले जा रहे दो ट्रक जब रथों के पास पहुंचे तो भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।(Puri Rath Yatra stampede)
घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुरी निवासी स्वाधीन कुमार पंडा ने आरोप लगाया कि भीड़ प्रबंधन बहुत कमजोर था। उन्होंने कहा कि वीआईपी के लिए अलग रास्ता बनाया गया था और आम श्रद्धालुओं को दूर से ही बाहर निकलने को कहा गया, जिससे गड़बड़ी और भीड़भाड़ बढ़ी। कई अनधिकृत वाहन भी मंदिर क्षेत्र में घुस आए थे।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन रात में सक्रिय नहीं थे, जिससे यह हादसा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। (Puri Rath Yatra stampede)



