Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh women empowerment : मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर की मुलाकात, महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण पर चर्चा

Chhattisgarh women empowerment : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से नक्सल प्रभावित जिलों – बीजापुर, सुकमा, कांकेर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर – में सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :- Tube Investments ने टारगेट छुआ, अब नई कॉल से 10% तक और कमाने का मौका, इस बार कहां तक जा सकता है शेयर

मुख्यमंत्री ने बताया कि नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत इन दुर्गम क्षेत्रों में 159 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। यह पहल महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। (Chhattisgarh women empowerment)

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की प्रगति की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि मार्च 2024 से जून 2025 की अवधि में 70 लाख से अधिक महिलाओं को ₹10,431.30 करोड़ की राशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की गई है। इस योजना से महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को नया बल मिला है। (Chhattisgarh women empowerment)

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा भी उपस्थित थीं।

यह मुलाकात राज्य और केंद्र सरकार के बीच सहयोग और समन्वय को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है। (Chhattisgarh women empowerment)

Back to top button
error: Content is protected !!