Raipur crime update : रायपुर में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, अफसर पत्नी के सामने पति की धुनाई, चाकूबाजी में युवक घायल

Raipur crime update : राजधानी रायपुर में दो अलग-अलग हिंसक घटनाएं सामने आई हैं। पहले मामले में अफेयर को लेकर एक महिला अफसर के पति की पिटाई हुई, जबकि दूसरे मामले में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी आंत बाहर आ गई। विधानसभा और मौदहापारा थानों में दोनों मामलों में FIR दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh new Chief Secretary : छत्तीसगढ़ को आज मिल सकता है नया मुख्य सचिव, सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ रेस में सबसे आगे
पहला मामला: महिला अफसर के पति की पिटाई
गैलेक्सी आइलैंड कॉलोनी निवासी सोनी कुमारी ने विधानसभा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वे महालेखाकार कार्यालय में सहायक लेखाकार हैं। उनके अनुसार, 29 जून की रात करीब 1:30 बजे दो महिलाएं—रेशमा किरण और पिंकी सिंह राजपूत—नशे की हालत में उनके घर आईं और पति राजेश कुमार सिंह को खोजने लगीं।
थोड़ी देर बाद वे लौट गईं। सुबह 5:30 बजे जब राजेश घर लौटे तो उनके सिर से खून बह रहा था। उसी वक्त दोनों महिलाएं फिर घर पहुंचीं और सोनी के सामने ही राजेश की दोबारा पिटाई कर दी।
पुलिस के अनुसार, महिलाओं ने घर में तोड़फोड़ भी की, जिससे करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इस घटना को लेकर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ दो बार अलग-अलग FIR दर्ज की है। (Raipur crime update)
लड़कियों का दावा—राजेश ने की मारपीट
वहीं रेशमा ने भी विधानसभा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह राजेश को तीन साल से जानती है और दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। उसे राजेश की शादी की जानकारी थी, लेकिन बाद में उसे पिंकी सिंह के साथ राजेश के रिश्ते के बारे में पता चला।
रेशमा का आरोप है कि 29 जून की सुबह जब वह और पिंकी साथ थीं, तो राजेश वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। पुलिस अब दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है। (Raipur crime update)
दूसरा मामला: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
मौदहापारा थाना क्षेत्र में 28 जून को अहसान नामक युवक पर चाकू से हमला हुआ। उसके जीजा सद्दाम हुसैन के मुताबिक, अहसान अपने दोस्तों के साथ मोबाइल लेकर लौट रहा था, तभी रजबंधा मैदान में अभय रक्सेल, अंकुश रात्रे और अन्य लोगों ने उसे घेरकर गाली-गलौज की और चाकू से पेट पर वार कर दिया।
हमले में अहसान की आंत बाहर आ गई। युवक को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जानलेवा हमले की FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश जारी है। (Raipur crime update)



