PR officer retirement ceremony : जनसंपर्क उपसंचालक आनंद प्रकाश को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई, मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ में 23 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा

PR officer retirement ceremony : जनसंपर्क विभाग में 31 वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले उपसंचालक आनंद प्रकाश सोलंकी को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सोमवार को जनसंपर्क संचालनालय में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अपर संचालक जे.एल. दरियो, अपर संचालक उमेश मिश्रा, अपर संचालक संजीव तिवारी सहित विभाग के अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सोलंकी की सेवा, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और योगदान को सराहते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh : मंत्रालय के पंचम तल पर नवीन सभागार का मुख्यमंत्री साय ने किया लोकार्पण
गौरतलब है कि आनंद प्रकाश सोलंकी ने अपने सेवाकाल के 23 वर्ष मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ में एक जिम्मेदार अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए राज्य शासन की योजनाओं और नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यकुशलता, निष्ठा और भरोसेमंद सेवा का सभी ने मुक्तकंठ से उल्लेख किया। (PR officer retirement ceremony)
इस अवसर पर अपर संचालक उमेश मिश्रा एवं संयुक्त संचालक बी.एम. तंबोली ने कहा कि सोलंकी का सौम्य स्वभाव, अनुकरणीय कार्यशैली और सरलता विभाग के लिए एक प्रेरणा रही है। (PR officer retirement ceremony)
समारोह में उनके साथ कार्य कर चुके सहकर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सोलंकी को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।
अपने भावुक उद्बोधन में सोलंकी ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के सहयोग के प्रति आभार जताया और कहा कि उन्हीं के सहयोग से वे अपने दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर सके। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, सम्मान और शुभकामनाओं से ओतप्रोत रहा। (PR officer retirement ceremony)
यह भी पढ़ें :- “खूब पढ़ो, आगे बढ़ो… सरकार आपके साथ है” – सुकमा के युवाओं से बोले मुख्यमंत्री साय



