CG Monsoon Alert : छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर, सरगुजा संभाग में तीन की मौत, बच्चे फंसे, पुलिया बहने से रास्ता बंद
CG Monsoon Alert : छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। Balrampur, Surajpur, और Rajpur क्षेत्रों से दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं, जहां तेज बारिश के चलते तीन लोगों की जान चली गई, कई लोग फंस गए और कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।
पहली घटना: मां-बेटे की नाले में बहने से मौत
बलरामपुर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के आमगांव निवासी रजनी कोरवा (20) अपने दो वर्षीय बेटे आनंद के साथ मायके रकैया से लौट रही थी। इस दौरान वह बढ़नी झरिया नाले को पार कर रही थी, तभी दोनों तेज बहाव में बह गए। मंगलवार सुबह दोनों के शव एक किलोमीटर दूर खेत में मिले। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
दूसरी घटना: मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत
जारगिम निवासी मणिशंकर पैकरा (45) अपने साथियों के साथ गेउर नदी में मछली पकड़ने गया था। लौटते समय नदी में आई बाढ़ के कारण वह बह गया। शाम को उसका शव बरामद हुआ। (CG Monsoon Alert)
तीसरी घटना: गागर नदी में फंसे तीन कोरवा बच्चे
राजपुर के उधेनुपुरा गांव के तीन पहाड़ी कोरवा बच्चे मछली पकड़ते समय अचानक गागर नदी के जलस्तर बढ़ने से फंस गए। ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। (CG Monsoon Alert)
चौथी घटना: कंधे पर बाइक रखकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
सूरजपुर के खोड़-छतौली मार्ग पर पुलिया न बनने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर बाइक को कंधे पर रखकर नदी पार कर रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (CG Monsoon Alert)
यह भी पढ़ें :- पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी तांत्रिक K.K. श्रीवास्तव की रिमांड 5 जुलाई तक बढ़ी, EOW और ACB भी सक्रिय



